UP News: बरेली: 54 बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा, SSP ने घोषित किया 10.85 लाख का इनाम, संतोष साहू हत्याकांड के आरोपी भी रडार पर – INA

Bareilly Police Action: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एसएसपी अनुराग आर्य ने अलग-अलग मामलों में वांटेड 54 बदमाशों पर कुल 10 लाख 85 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. इन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तलाश तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है. घोषित इनामी बदमाशों में हिस्ट्रीशीटर राजेंद्र उर्फ चिरकुंडा समेत कई शातिर अपराधी शामिल हैं.

इसके अलावा संजय सक्सेना और संतोष साहू हत्याकांड के आरोपी भी पुलिस के रडार पर हैं. एसएसपी ने इनामी बदमाशों की सूची जारी करते हुए सभी थाना प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से टीमें गठित करने और आरोपियों की तलाश में जुटने के निर्देश दिए हैं. पुलिस को इन बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तेजी से कार्रवाई करने को कहा गया है. इनामी राशि के हिसाब से बदमाशों को चार श्रेणियों में रखा गया है.

चिरकुंडा समेत कई शातिर 25 हजार के इनामी

इनमें 22 बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये, 12 पर 20-20 हजार रुपये, 19 पर 15-15 हजार रुपये और एक आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है. इनामी बदमाशों की सूची में बारादरी थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी निवासी हिस्ट्रीशीटर राजेंद्र उर्फ चिरकुंडा का नाम भी शामिल है. इसके अलावा प्रेम कच्छु, अक्षय, आकाश, पीलीभीत के पूरनपुर निवासी मकबूल, बदायूं के दातागंज निवासी नवनीत, भमोरा के चकरपुर निवासी अजय और शहर के संजय नगर निवासी गौरव कुमार पर भी 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है.

सीबीगंज के रोहिताश और महेंद्र, सुभाषनगर के आशीष गुर्जर, श्रवण यादव, अमीर खान उर्फ मारुति, विकास उर्फ गोलू, रजत और भोला भी 25 हजार रुपये के इनामी बदमाशों की सूची में शामिल हैं. इनके अलावा मीरगंज के सलमान और अतुल पर भी 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है. फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र से वांछित कासगंज जिले के सिकंदरपुर वैश्य निवासी शिवम उर्फ बनी और बदायूं के दातागंज निवासी बृजेश भी 25 हजार रुपये के इनामी हैं.

इन बदमाशों पर 20 हजार रुपये का इनाम

भोजीपुरा थाना क्षेत्र से पीलीभीत के बीसलपुर निवासी शमशाद खां और भोजीपुरा के ही लईक व कालिया पर भी 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है. एसएसपी की ओर से जारी सूची में 20 हजार रुपये के इनामी बदमाशों में बारादरी थाना क्षेत्र की राजनगर कॉलोनी निवासी आशू यादव का नाम शामिल है. भोजीपुरा के विमलेश, बदायूं के दातागंज निवासी अर्जुन और मीरगंज के सुजातपुर गांव निवासी मनमून पर भी 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है.

भुता थाना क्षेत्र से बारादरी के एजाजनगर गौटिया निवासी शाकिर भी 20 हजार रुपये का इनामी है. मीरगंज थाना क्षेत्र से फरीदपुर निवासी शहादत, नईम और नन्हू के अलावा गुलड़िया निवासी साहिब पर भी 20-20 हजार रुपये का इनाम रखा गया है. वहीं, फरीदपुर थाना क्षेत्र के बेहरा गांव निवासी वसीम, तैय्यब और याकूब खां भी 20 हजार रुपये के इनामी बदमाशों की सूची में शामिल हैं. पुलिस इन सभी की तलाश में जुटेगी.

15 हजार के इनामी बदमाशों की लंबी सूची

एसएसपी की ओर से जारी सूची में 15 हजार रुपये के इनामी बदमाशों की संख्या 19 बताई गई है. इनमें आंवला थाना क्षेत्र से वांटेड बदायूं जिले के बिसौली निवासी भूपेंद्र और बृजेश शामिल हैं. बदायूं के कुंवरगांव निवासी जुबैर और आंवला की पटी गली निवासी ज्ञानदीप पर भी 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है.
देवरनिया थाना क्षेत्र से वांटेड छविराम उर्फ छवि और भोजीपुरा निवासी अकबर भी इस सूची में शामिल हैं.

बदायूं के लाही फरीदपुर गांव निवासी छवि छब्बा और आंवला के मनौना निवासी रिजवान मंसूरी पर भी 15-15 हजार रुपये का इनाम रखा गया है. सीबीगंज थाना क्षेत्र के परधौली निवासी अबरार हुसैन, तिलियापुर निवासी इकबाल और गुनाहट्टू निवासी यासीन भी 15 हजार रुपये के इनामी हैं. रानी मौर्य और नवाबगंज के ताहिर खां का नाम भी इस सूची में है.

एक बदमाश पर 10 हजार रुपये का इनाम

इसके अलावा सीबीगंज निवासी उवैस, देवरनिया निवासी रविंद्र और शीशगढ़ के शाने आलम पर भी 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है. क्योलड़िया थाना क्षेत्र से पीलीभीत के मीरपुर गांव निवासी शकील और हाफिजगंज के सेंथल निवासी जुबैर भी 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश हैं. इनामी बदमाशों की सूची में अलीगंज थाना क्षेत्र के कुंडरिया गांव निवासी भूपराम का नाम भी शामिल है. उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है. पुलिस को उसकी भी तलाश है.

थाना प्रभारियों को गिरफ्तारी के निर्देश

एसएसपी अनुराग आर्य ने सभी थाना प्रभारियों को इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल टीमें गठित करने के निर्देश दिए हैं. पुलिस अब संबंधित थाना क्षेत्रों के साथ दूसरे जिलों में भी आरोपियों की तलाश और उनकी लोकेशन का पता लगाने के लिए कार्रवाई करेगी. खास बात यह है कि सूची में बरेली के अलावा पीलीभीत, बदायूं और कासगंज के रहने वाले आरोपी भी शामिल हैं.

संजय सक्सेना और संतोष साहू हत्याकांड के आरोपियों का भी पुलिस की तलाश में होना इस कार्रवाई को अहम बनाता है. पुलिस का जोर लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने पर है. एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र के वांटेड इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई करें.

ये भी पढ़ें: पिता की हत्या का दर्द, फिर भी नहीं टूटा हौसला मेहनत से बनीं CO, अब वही आयुषी सिंह करने जा रहीं शादी, कौन है दूल्हा?

बरेली: 54 बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा, SSP ने घोषित किया 10.85 लाख का इनाम, संतोष साहू हत्याकांड के आरोपी भी रडार पर


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button