Tach – ₹99,900 वाला iPhone 17 अब ₹59,034 में! बस करना होगा ये काम, बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज से मिलेगा बड़ा फायदा

Apple आईफोन 17 खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट पर मिल रही इस डील से फोन की कीमत ₹60,000 से नीचे आ सकती है. हालांकि, इसके लिए सिर्फ बैंक डिस्काउंट काफी नहीं होगा. आपको अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करना होगा और बैंक ऑफर का फायदा भी लेना होगा. यह डील खास तौर पर आईफोन 17 के 256GB वेरिएंट पर मिल रही है.

फ्लिपकार्ट पर आईफोन 17 के व्हाइट कलर वाले 256GB वेरिएंट की कीमत करीब ₹97,300 लिस्ट की गई है. यह Apple की ऑफिशियल कीमत ₹99,900 से थोड़ी कम है.

इसके अलावा ICICI Bank या HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹7,016 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है. वहीं, SBI और फ्लिपकार्ट Axis Bank कार्ड से करीब ₹7,000 तक की छूट कैशबैक समेत मिल सकती है.

फोन की कीमत को सबसे ज्यादा कम करने में एक्सचेंज ऑफर मदद करता है. फ्लिपकार्ट पर पुराने आईफोन 15 को एक्सचेंज करने पर उसकी कंडीशन और पात्रता के आधार पर ₹31,250 तक की वैल्यू मिल सकती है.

अगर आपको पूरे ₹31,250 का एक्सचेंज वैल्यू और ₹7,016 का बैंक डिस्काउंट मिलता है, तो आईफोन 17 की कीमत ₹59,034 रह जाएगी. यानी फोन ₹60,000 से कम में खरीदा जा सकता है.

ध्यान रहे कि यह कीमत हर ग्राहक को नहीं मिलेगी. इसके लिए आपके पास एक्सचेंज के लिए योग्य फोन और ऑफर के तहत मान्य बैंक कार्ड होना जरूरी है. पुराने फोन की हालत या एक्सचेंज वैल्यू कम होने पर आपको ज्यादा पैसे देने पड़ सकते हैं.

जो ग्राहक EMI पर फोन खरीदना चाहते हैं, उनके लिए फ्लिपकार्ट पर 3 महीने की EMI का ऑप्शन भी है. इसकी किस्त ₹20,852 प्रति महीने है और कुल भुगतान ₹62,556 होगा.

आईफोन 17 के स्पेसिफिकेशंस

आईफोन 17 में 6.3 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है. यह 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट, Always-On मोड और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. फोन में 3nm टेक्नोलॉजी पर बनी Apple A19 चिप मिलती है, जो Apple Intelligence फीचर्स को भी सपोर्ट करती है.

फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे दो 48MP कैमरे दिए गए हैं. इनमें एक वाइड और दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 18MP का Centre Stage फ्रंट कैमरा मिलता है, जिसमें ऑटोमैटिक फ्रेमिंग और Dual Capture जैसे फीचर्स हैं.

आईफोन 17 में एल्युमिनियम बॉडी के साथ Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन दिया गया है. फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग मिली है. ऐपल के मुताबिक, इसमें 30 घंटे तक वीडियो प्लेबैक मिल सकता है. यह स्मार्टफोन Black, White, Mist Blue, Sage और Lavender समेत पांच कलर ऑप्शन में आता है. स्टोरेज के लिए इसमें 256GB और 512GB के विकल्प मिलते हैं.

एक्सचेंज पर भी ऑफर

अगर आप अपना पुराना आईफोन 15 एक्सचेंज करने की सोच रहे हैं और आपके पास ऑफर के लिए योग्य बैंक कार्ड है, तो इस डील से आईफोन 17 की कीमत काफी कम हो सकती है. खरीदने से पहले फ्लिपकार्ट पर अपने फोन की एक्सचेंज वैल्यू और बैंक ऑफर की शर्तें जरूर चेक कर लें.


Source link

Back to top button