Crime- कानपुर: हाईवे पर मिले युवती के शव की शिनाख्त, उन्नाव की बॉक्सिंग गोल्ड मेडलिस्ट थी मृतका, जिम पार्टनर पर शक -#INA

कानपुर के सरसौल कस्बे में महाराजपुर के महोली कोल्ड स्टोरेज मोड़ के पास शुक्रवार सुबह मिले युवती के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतका की पहचान उन्नाव के गंगा घाट क्षेत्र के एकलाख नगर निवासी मंतशा कुमारी (26) के रूप में हुई है। शिनाख्त के बाद सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका की मां संजना और पिता प्रेम कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे उनकी बेटी मंतशा चकेरी थाना क्षेत्र के लाल बंगला बाजार शॉपिंग करने गई थी।
देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने फोन किया, तो शाम सात बजे से ही उसका मोबाइल बंद आ रहा था। अनहोनी की आशंका पर दूसरे दिन गंगा घाट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। मां ने बताया कि एक वीडियो और फोटो के जरिए उन्हें पता चला कि महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक युवती का शव मिला है।मौके पर पहुंचकर देखा, तो वह उनकी ही बेटी थी। बेटी साथ में मोबाइल और एक झोला समान लेने के लिए ले गई थी, वो सब गायब है।