जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल:सीढ़ियों से गिरकर लोग जख्मी; अगले एक हफ्ते तक तेज झटकों की आशंका- INA NEWS

जापान में रविवार तड़के 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। इसमें कम से कम 22 लोग घायल हो गए। कई दुकानों के शीशे टूट गए। भूकंप के तेज झटकों से लोग घरों और इमारतों से बाहर निकलकर भागने लगे। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, रविवार को आया भूकंप रात 1 बजकर 4 मिनट पर शिजुओका प्रांत में आया। इसका केंद्र जमीन से करीब 40 किलोमीटर नीचे था। यह दो दिनों में जापान में आया दूसरा तेज भूकंप है। इससे पहले शनिवार को इबाराकी प्रांत के तट के पास 5.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने लोगों को अगले एक हफ्ते तक भूकंप को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। एजेंसी के मुताबिक, खासकर अगले 2 से 3 दिनों में तेज झटके आ सकते हैं। खबर अपडेट हो रही है…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button