Sport : दिवाली पर भारत को बड़ा झटका! हमजा जहूर के शतक से पाकिस्तान ने अंडर-19 एशिया कप में टीम इंडिया को हराया #INA

IND U19 vs PAK U19: भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप 2026 का मुकाबला रविवार (8 नवंबर) को अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया. इस रोमांचक मैच में पाकिस्तान ने भारतीय टीम को 3 विकेट से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की टीम 208 रन पर ऑलआउट हो गई. इसके जवाब में पाकिस्तान ने 48.1 ओवर में 7 विकेट खोकर 209 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया. पाकिस्तान की जीत के हीरो विकेटकीपर बल्लेबाज हमजा जहूर रहे, जिन्होंने शानदार शतक लगाया.

भारत की पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय अंडर-19 टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. कप्तान लक्ष्य पहले ही ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए. इसके बाद विनीत और यशवर्धन चौहान भी जल्दी पवेलियन लौट गए. आर्यवीर के आउट होने से भारत का स्कोर 42 रन पर 4 विकेट हो गया. ऐसे मुश्किल समय में अर्जुन राजपूत ने एक छोर संभाला. उन्होंने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए 85 गेंदों में 107 रन बनाए. उनकी पारी में 11 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. हालांकि, दूसरे छोर से बल्लेबाज लगातार आउट होते रहे. अन्व्य ने 10 रन और मनल चौहान ने 11 रन बनाए. अंत में काव्य पटेल ने 23 रन का योगदान दिया. भारतीय टीम 46.3 ओवर में 208 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. पाकिस्तान की ओर से अली रजा, रिजवानुल्लाह और निकाब शफीक ने 3-3 विकेट हासिल किए.

भारतीय गेंदबाजों ने की शानदार शुरुआत

209 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर दबाव बनाया. उस्मान खान 16, जहांगीर बिलाल 5, अहमद हुसैन 8, कप्तान फरहान यूसुफ 2 और अब्दुल कादिर 20 रन बनाकर आउट हो गए. 15वें ओवर तक पाकिस्तान ने 61 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे. उस समय भारतीय टीम की जीत लगभग तय नजर आ रही थी.

हमजा जहूर ने पलट दिया मैच

इसके बाद सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हमजा जहूर ने शानदार खेल दिखाया. उन्होंने हसनैन अब्बास डार के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 107 रन की अहम साझेदारी की. हसनैन ने 67 गेंदों में 38 रन बनाए, जबकि हमजा ने 108 गेंदों में नाबाद 100 रन जड़े. उनकी पारी में 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. हमजा ने चौका लगाकर अपना पहला करियर शतक पूरा किया और पाकिस्तान को जीत दिलाई. भारत की ओर से मनल चौहान ने 3 विकेट, मोहित उल्वा ने 2 विकेट, जबकि ईशान सूद और काव्य पटेल ने 1-1 विकेट लिया. भारत-पाकिस्तान के इस मुकाबले में भारतीय टीम को दिवाली के दिन हार का सामना करना पड़ा. वहीं, पाकिस्तान ने शानदार वापसी करते हुए रोमांचक जीत दर्ज की.

यह भी पढ़ें- 

दिवाली पर भारत को बड़ा झटका! हमजा जहूर के शतक से पाकिस्तान ने अंडर-19 एशिया कप में टीम इंडिया को हराया





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button