Sport : IND U19 VS PAK U19: भारत ने पाकिस्तान को दिया 209 रनों का लक्ष्य, अर्जुन राजपूत ने लगाया शतक #INA

IND U19 VS PAK U19: एसीसी मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2026 का 18वां मुकाबला भारतीय अंडर-19 टीम और पाकिस्तान अंडर-19 टीम के बीच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया 46.3 ओवर में ऑलआउट हुई और 208 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई है. अब भारतीय टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी भारतीय गेंदबाजों के कंधों पर है.

भारत ने पाकिस्तान को दिया 209 रनों का लक्ष्य

पाकिस्तान U19 के बीच खेले जा रहे हाईवोल्टेज मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने गेंदबाजी करने का फैसला किया. भले ही टीम को शुरुआत अच्छी न मिली हो, लेकिन भारत ने संयुक्त प्रदर्शन के साथ पाकिस्तान के सामने 209 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया है.

भारतीय पारी की सबसे बड़ी हाईलाइट रहे अर्जुन राजपूत जिन्होंने शतक लगाकर भारतीय पारी को आगे बढ़ाया. उनके अलावा, आर्यवीर सहवाग ने 40 गेंद पर 22, 16 गेंद पर 10, 19 गेंद पर 11, 45 गेंद पर 23, अनवय द्रविड़ ने 16 गेंद पर 10 रनों की पारी खेली. कप्तान लक्ष्य बिना खाता खोले शून्य पर आउट हुए. वीके विनीत 8 रन पर आउट हुए,. यशबर्धन चौहान 1, यशवीर गौड़ 4 और मोहित उल्वा 7 रन पर आउट हुए.

अर्जुन राजपूत ने लगाया शतक

अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ अर्जुन राजपूत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया. उन्होंने 85 गेंदों पर 107 रनों की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 5 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 125.88 का रहा. इस पारी के चलते ही टीम इंडिया ने 200 रनों का सफर तय किया. चूंकि, जब शुरुआती विकेट गिरे थे और भारत मुश्किल में थी, तब ऐसा लगने लगा था मानो टीम इंडिया 150 के स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाएगी, मगर फिर टीम इंडिया ने 208 रन तक का सफर तय किया और पाकिस्तान को 209 रनों का लक्ष्य दिया.

पाकिस्तान ने की अच्छी गेंदबाजी

पाकिस्तान की ओर से अच्छी गेंदबाजी देखने को मिली, जिसने भारतीय गेंदबाजों को खुलकर खेलने से रोके रखा. अली रजा, रिजानुल्लाह और निकाब शफीक 3-3 विकेट झटके. उन्होंने मोहम्मद सैय्यद ने 1 विकेट झटका. इस तरह पाकिस्तान की टीम ने भारतीय पारी को 208 के स्कोर पर ही समेट दिया.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

पाकिस्तान U19 (प्लेइंग XI): उस्मान खान, जहांगीर बिलाल, अब्दुल कादिर, अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, मोहम्मद सय्याम, फरहान यूसुफ (कप्तान), नकाब शफीक, रिजवानुल्लाह

भारत U19 (प्लेइंग XI): लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अर्जुन राजपूत, ईशान सूद, काव्या पटेल, मनल चौहान, मोहित उलवा, यशवीर गौड़, वीके विनीत, यशबर्धन चौहान

ये भी पढ़ें: भारतीय टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रिंकू सिंह को बने उपकप्तान, तो रजत पाटीदार की जगह इस खिलाड़ी को मिला स्क्वाड में शामिल

IND U19 VS PAK U19: भारत ने पाकिस्तान को दिया 209 रनों का लक्ष्य, अर्जुन राजपूत ने लगाया शतक





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button