Sport : क्रिकेट फैंस के लिए गुडन्यूज! एक ही दिन में भारत की 3 टीमें खेलेंगी अलग-अलग मैच, जानें कब-कहां और किसका सामना #INA

10 November Matches: क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है. 10 नवंबर को भारत की एक या दो नहीं बल्कि 3 अलग-अलग टीमें मैच खेलने मैदान पर उतरेंगी. जी हां, क्रिकेट फैंस को एक ही दिन में भारत के 3 मैच देखने को मिलेंगे. हालांकि, 2 मैचों को देखने के लिए तो भारतीय फैंस को अपनी नींद खराब करनी होगी. जबकि तीसरा मैच काफी अहम होगा, क्योंकि उस मैच को जीतकर भारत की अंडर-19 टीम सेमीफाइनल की ओर कदम बढ़ाएगी. आइए इस आर्टिकल में आपको तीनों मैचों के बारे में बताते हैं.

इंडिया ए बनाम न्यूजीलैंड ए मैच का चौथा दिन

इंडिया ए टीम न्यूजीलैंड ए के साथ 3 मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है. सीरीज का तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच अभी खेला जा रहा है, जिसके तीसरे दिन का खेल 10 नवंबर, मंगलवार को खेला जाएगा. मुकाबले की बात करें, तो पहले बैटिंग करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने 464 रन बोर्ड पर लगाए थे. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम 2 विकेट के नुकसान पर 36 रन बनाकर खेल रही है.

कहां देख सकेंगे लाइव? 10 नवंबर को सुबह 3:30 बजे से NZAvINDA तीसरे टेस्ट का चौथा दिन का गेम शुरू होगा. इसे आप सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 और सोनी लिव पर लाइव देख सकते हैं.

भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच मंगलवार 10 नवंबर को खेला जाएगा. ये मैच सुबह 7:30 बजे से खेला जाएगा. ऐसे में इंडियन क्रिकेट फैंस को सुबह-सुबह उठकर भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले तीसरे वनडे मैच को देखने का मौका मिलेगा. ये मैच शाम तक खत्म हो जाएगा. इस मैच के टॉस के लिए दोनों कप्तान 7 बजे मैदान पर उतरेंगे.

इस सीरीज में भारतीय टीम के पास पहले से ही 2-0 की बढ़त है. ऐसे में अब अगर टीम इंडिया तीसरा वनडे भी जीत लेती है, तो टीम इंडिया सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगी.

कहां देख सकेंगे मैच? भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टीवी पर और सोनीलिव  ऐप व वेबसाइट पर ऑनलाइन लाइव देखा जा सकता है. इसके अलावा, डीडी फ्रीडिश पर डीडी स्पोर्ट्स चैनल के जरिए भी इस मैच का सीधा प्रसारण मुफ्त में उपलब्ध था.

भारत की U19 टीम यूएई की U19 टीम भी भिड़ेगी

एसीसी मेन्स अंडर-19 एशिया कप में भारतीय क्रिकेट टीम अगला मुकाबला 10 नवंबर को यूएई के साथ खेलने वाली है. ये मैच अल अमेरत क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 2), अल अमेरत में खेला जाएगा और लोकल टाइमजोन के हिसाब से मैच 9 बजे शुरू होगा. वहीं, मुकाबला भारतीय समयानुसार, सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा.

टीम इंडिया ने अब तक इस टूर्नामेंट में 2 मैच खेले हैं, जिसमें एक मैच जीता है और एक में हार का सामना किया है. इसलिए अब भारत को अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है, तो हर हाल में आखिरी मैच जीतना होगा. इसलिए ये मैच जीतकर टीम इंडिया सेमीफाइनल की ओर एक कदम बढ़ाना चाहेगी.

कहां देख सकेंगे मैच? भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप 2026 के मुकाबले का ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. दर्शक मोबाइल, लैपटॉप और अन्य डिजिटल डिवाइस पर मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: EXPLAINER: बारिश के बाद कैसे और कितनी बदल जाती है पिच? बल्लेबाजों को एक-एक रन के लिए पड़ता है तरसना, जानें सब-कुछ

क्रिकेट फैंस के लिए गुडन्यूज! एक ही दिन में भारत की 3 टीमें खेलेंगी अलग-अलग मैच, जानें कब-कहां और किसका सामना





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button