BJP ने उठाए राहुल की 2018 कैलाश यात्रा पर सवाल:निशिकांत बोले- राहुल बताएं, किन दो चीनी मंत्रियों से मिले, 200 लोगों को क्यों भेजा- INA NEWS

BJP सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी की 2018 कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर सवाल उठाए हैं। दुबे ने पूछा कि जब किसी भारतीय सांसद को कैलाश मानसरोवर जाने की अनुमति नहीं मिलती, तो कांग्रेस नेता को यह अनुमति कैसे मिली। दुबे ने राहुल की दो चीनी मंत्रियों से मुलाकात का विवरण मांगा है। साथ ही 2008 में कांग्रेस और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के बीच हुए समझौते के तहत चीन भेजे गए 200 लोगों की जानकारी भी मांगी है। पहले देखिए 2018 में राहुल की कैलाश यात्रा की तस्वीरें… BJP सांसद के सवाल दुबे ने 2019 की बैठक का जिक्र किया बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने 2019 में भुवनेश्वर में हुई टाउनहॉल बैठक में राहुल गांधी के बयान का भी जिक्र किया। राहुल ने दो चीनी मंत्रियों से ‘रोजगार पैदा करने’ को लेकर मुलाकात की बात कही थी। दुबे ने कहा कि राहुल गांधी का यह बयान इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि विदेश मंत्रालय ने जून 2018 में कहा था कि उसे तिब्बती स्वायत्त क्षेत्र की यात्रा के लिए राहुल गांधी की ओर से कोई औपचारिक अनुरोध नहीं मिला था। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, यह अनुरोध न तो सरकार की ओर से आयोजित यात्रा के रास्ते आया था और न ही निजी यात्रा के रास्ते। दुबे ने मांग की ट्रांसपेरेंसी रखी जाए दुबे ने कहा कि भारत और चीन के संबंधों में रणनीतिक, कूटनीतिक और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील पहलू शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रमुख भारतीय राजनीतिक नेताओं और चीनी सरकार के प्रतिनिधियों के बीच किसी भी बातचीत की सार्वजनिक जांच जरूरी है। BJP सांसद ने कहा कि देश को इन सवालों के स्पष्ट जवाब मिलने चाहिए। उन्होंने कहा, “विदेशी सरकारों के साथ बातचीत में पारदर्शिता राजनीतिक मुद्दा नहीं है। यह जवाबदेही और राष्ट्रीय हित का मामला है।”

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button