Sport : 75 साल बाद क्रिकेट के मैदान पर चमत्कार! 41 साल के क्रेग एर्विन ने टेस्ट में दोहरा शतक ठोक रचा इतिहास #INA

Craig Ervine Double Century: टेस्ट क्रिकेट में आज, 9 नवंबर को जिम्बाब्वे के अनुभवी बल्लेबाज क्रेग एर्विन ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने यह साबित कर दिया है कि अगर मन में जज्बा हो, तो उम्र मायने नहीं रखती. 41 वर्षीय क्रेग एर्विन ने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में अपना पहला दोहरा शतक जड़कर एक ऐसा महारिकॉर्ड बना दिया है, जो पिछले 75 सालों में नहीं देखा गया था. उन्होंने शारजाह में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में नाबाद 206 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. इस पारी के साथ ही वह पिछले 75 सालों में टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बन गए हैं, जबकि टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले ओवरऑल वह तीसरे सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बन गए हैं.
क्रेग एर्विन ने दोहरा शतक जड़ टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास
जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया यह टेस्ट मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. मैच की दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरे क्रेग एर्विन ने अफगान गेंदबाजों की जमकर क्लास ली. उन्होंने 279 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 206 रनों की मैराथन पारी खेली, जिसमें 23 चौके और 2 छक्के शामिल थे. यानी उन्होंने 100 से ज्यादा रन सिर्फ बाउंड्री की मदद से बनाए. उनकी इस जबरदस्त पारी की बदौलत जिम्बाब्वे ने दूसरी पारी में 523/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया और यह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ.
At the age of 41, Craig Ervine has a Test double century! 🙌
He is the sixth man . score 200 in a Test innings aged 40+, the first since Graham Gooch in 1994! pic.twitter.com/mJkjYVAObx
— Cricinfo (@cricinfo) November 9, 2026
75 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में दिखा यह करिश्मा
टेस्ट क्रिकेट के लंबे इतिहास में 40 साल की उम्र पार करने के बाद दोहरा शतक लगाना बेहद दुर्लभ माना जाता है. एर्विन से पहले साल 1951 में दक्षिण अफ्रीका के एरिक रोवन ने 42 साल की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ 236 रनों की पारी खेली थी. उनके बाद यानी पिछले 75 सालों में दुनिया का कोई भी 41 या उससे अधिक उम्र का खिलाड़ी टेस्ट में डबल सेंचुरी नहीं लगा पाया था, लेकिन अब एर्विन ने इसे मुमकिन कर दिखाया. इसके अलावा 1994 में इंग्लैंड के ग्राहम गूच (40+ उम्र) द्वारा लगाए गए दोहरे शतक के बाद, क्रेग एर्विन 21वीं सदी में 40 से ज्यादा की उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं.
Incredible!! 😳😳
Craig Ervine, at the age of 41, has become the 3rd oldest cricketer ever . score a double century in Test cricket.
He is also only the fifth Zimbabwean . register a double ton. pic.twitter.com/7IJS4kFwAP
— Cricbuzz (@cricbuzz) November 9, 2026
टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज
- एरिक रोवन (साउथ अफ्रीका) – 42 साल 6 दिन (साल 1951)
- जैक हॉब्स (इंग्लैंड) – 41 साल 195 दिन (साल 1924)
- क्रेग एर्विन (जिम्बाब्वे) – 41 साल 82 दिन (साल 2026)
- पैट्सी हेंड्रेन (इंग्लैंड) – 40 साल और 361 दिन
- ग्राहम गूच (इंग्लैंड) – 40 साल और 314 दिन
- डडली नर्स (साउथ अफ्रीका) – 40 साल और 207 दिन
मैच में बने कई और अनोखे रिकॉर्ड
क्रेग एर्विन के लिए यह दोहरा शतक सिर्फ एक व्यक्तिगत रिकॉर्ड नहीं था, बल्कि इस पारी के दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 2000 रन भी पूरे कर लिए हैं. वह जिम्बाब्वे की तरफ से टेस्ट में 2000 रन बनाने वाले सिर्फ सातवें बल्लेबाज बने हैं. दिलचस्प बात यह है कि इस फ्लैट पिच पर दोनों टीमों की ओर से कुल 7 शतक लगे, जिसमें जिम्बाब्वे के वेस्ली मधेवेरे (100*) का भी शानदार शतक शामिल है, जिन्होंने आखिरी में एर्विन के साथ 208 रनों की नाबाद साझेदारी निभाई.
यह भी पढ़ें: Explainer: कैरेबियाई क्रिकेट का पुनर्जन्म! ऑस्ट्रेलिया से पाकिस्तान तक… वेस्टइंडीज ने 2 सालों ऐसे बदला टेस्ट क्रिकेट का इतिहास
75 साल बाद क्रिकेट के मैदान पर चमत्कार! 41 साल के क्रेग एर्विन ने टेस्ट में दोहरा शतक ठोक रचा इतिहास
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,