UP News: Baghpat News: राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा में तैनात जवान को मारी थी गोली, अब दोनों आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम – INA

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत में दिवाली की रात राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा में तैनात सैनिक सौरभ को गोली मारने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. टीवी चैनलों पर खबर प्रसारित होने के बाद बागपत पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों धीरज और मोनू उर्फ प्रवीण पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है. दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही हैं. गोली लगने से घायल सैनिक की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है.

बता दें कि रमाला थाना क्षेत्र के गोपालपुर खड़ाना गांव में 8 नवंबर की रात विवाद के दौरान फायरिंग हुई थी. इस घटना में राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा में तैनात सैनिक सौरभ और उसका भाई विपिन घायल हो गए थे. आरोप है कि गांव के ही धीरज और मोनू उर्फ प्रवीण ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट की थी. इसी दौरान धीरज ने तमंचे से गोली चला दी.

दीवार से टकराकर सैनिक के सिर में लगी गोली

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की ओर से चलाई गई गोली पहले दीवार से टकराई और फिर उसका हिस्सा सैनिक सौरभ के सिर में जा लगा. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं मारपीट में उसका भाई विपिन भी घायल हुआ था. घटना के बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया. सौरभ की गंभीर हालत को देखते हुए पहले उसे मेरठ के सुभारती मेडिकल कॉलेज और फिर मिमेन्स हॉस्पिटल रेफर किया गया. डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसके सिर से गोली निकाल दी है. फिलहाल उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें- Baghpat News: दिवाली पर छुट्टी आए राष्ट्रपति भवन के सुरक्षाकर्मी को मारी गोली, हालत गंभीर; भाई को लाठी-डंडे से पीटा

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग की थी. मामला टीवी चैनलों पर प्रमुखता से प्रसारित होने के बाद पुलिस ने भी कार्रवाई तेज कर दी. SP पूर्णेन्दु सिंह ने 11 नवंबर को दोनों नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया. पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन विशेष टीमें बनाई हैं. ये टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है.

ASP ने दी कार्रवाई की जानकारी

वहीं अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीन सिंह चौहान ने बताया कि मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार काम दबिश दे रही हैं. दोनों आरोपियों पर इनाम घोषित कर दिया गया है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल इस मामले में दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है.

Baghpat News: राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा में तैनात जवान को मारी थी गोली, अब दोनों आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button