भारत ने वीजा सिस्टम बदला, अब सिर्फ 9 कैटेगरी:टूरिस्ट की जगह विजिटर वीजा मिलेगा, फॉर्म में 70% कम जानकारी भरनी होगी, दिसंबर से लागू होगा- INA NEWS

गृह मंत्रालय ने भारत के वीजा सिस्टम में बदलाव किया है। अब वीजा की मुख्य कैटेगरी 13 से घटाकर 9 और सब-कैटेगरी 49 से घटाकर 23 कर दी गई हैं। यानी विदेशियों के लिए वीजा चुनना और आवेदन करना आसान होगा। टूरिस्ट वीजा का नाम बदलकर विजिटर वीजा कर दिया गया है। इसके अलावा वीजा आवेदन फॉर्म में भरे जाने वाले कॉलम भी 65-70% कम कर दिए गए हैं। इससे पहले अक्टूबर 2025 में वीजा की मुख्य कैटेगरी 22 से घटाकर 13 और सब-कैटेगरी 63 से घटाकर 49 की गई थीं। नई व्यवस्था दिसंबर 2026 तक लागू हो जाएगी। फिलहाल भारत 172 देशों के नागरिकों को ई-वीजा की सुविधा देता है। 9 कैटेगरी, जिनमें वीजा अप्लाय कर सकेंगे विजिटर वीजा की दो कैटेगरी होंगी: पहले टूरिस्ट वीजा के नाम से मिलने वाला वीजा अब विजिटर वीजा कहलाएगा। मेडिकल वीजा में बदलाव: मेडिकल वीजा को सामान्य इलाज और AYUSH पद्धति से इलाज के लिए अलग-अलग किया गया है। M-1 वीजा सामान्य चिकित्सा और M-3 वीजा AYUSH पद्धति से इलाज के लिए मिलेगा। दोनों वीजा एक साल के लिए जारी होंगे और इनमें कई बार भारत आने की अनुमति होगी। वहीं, मरीज के साथ आने वाले अटेंडेंट को M-2 और M-4 वीजा दिया जाएगा। इससे मरीजों को इलाज के दौरान बार-बार वीजा के लिए आवेदन नहीं करना पड़ेगा। स्टूडेंट वीजा की दो कैटेगरी: विदेशी छात्रों के लिए स्टूडेंट वीजा को S-1 और S-2 की दो कैटेगरी में बांटा गया है। स्टडी इन इंडिया पोर्टल के जरिए भारतीय संस्थानों में दाखिला लेने वाले विदेशी छात्रों को ई-स्टूडेंट वीजा दिया जा सकेगा। बिजनेस वीजा की नई कैटेगरी: बिजनेस वीजा को B-1 और B-2 की दो कैटेगरी में बांटा गया है। भारतीय कंपनियों के साथ काम करने वाले विदेशी विशेषज्ञों को भी B-2 वीजा मिलेगा। वे मशीनों की इंस्टॉलेशन, मेंटेनेंस, क्वालिटी चेक और कर्मचारियों की ट्रेनिंग जैसे काम कर सकेंगे।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |