Sport : 'मुंबई इंडियंस और भी मजबूत हो गई…' हार्दिक-अर्शदीप के ट्रेड पर इरफान पठान का बयान वायरल, पंजाब किंग्स को दी बड़ी नसीहत #INA

Irfan Pathan : आज यानी 11 नवंबर 2026 को आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेड हुआ है. आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या का अर्शदीप सिंह के साथ ट्रेड कर दिया गया. मुंबई इंडियंस ने अपने कप्तान हार्दिक पांड्या को जाने दिया. वहीं पंजाब किंग्स ने दुनिया के सबसे सफल टी20 तेज गेंदबाजों को छोड़ दिया. इस ट्रेड की खबरें काफी दिनों से सोशल मीडिया पर थीं लेकिन आज इंडियन प्रीमियर लीग ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर इसके बारे में आधिकारिक जानकारी दी. इस ट्रेड के बाद भारतीय क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ियों ने इस पर अपनी-अपनी राय रखी है.
इसी कड़ी में इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर इरफान पठान ने भी अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर बड़ी बात लिखी है. पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने अर्शदीप सिंह के मुंबई इंडियंस में जाने की तारीफ की है. उन्होंने कहा है कि, मुंबई की टीम अर्शदीप के आने से मजूबत हो जाएगी. वहीं पंजाब किंग्स को आईपीएल 2027 से पहले बड़ी नसीहत भी दी है. उन्होंने क्या कहा है, आइए विस्तार से जानते हैं.
The trade confirmation you have been waiting for is HERE!
Two marquee #TeamIndia stars, two franchise and a blockbuster trade 🎇
Hardik Pandya heads . @PunjabKingsIPL and Arshdeep Singh moves . @mipaltan.
📌 Hardik will join #PBKS at a revised fee of INR 18 crore, up from… pic.twitter.com/LMcYMjnScF
— IndianPremierLeague (@IPL) November 11, 2026
हार्दिक-अर्शदीप के ट्रेड पर इरफान का बड़ा बयान
इरफान पठान ने पोस्ट कर लिखा, ‘अर्शदीप सिंह के ट्रेड से मुंबई इंडियंस की टीम और भी मजबूत हो गई है. इससे वो जसप्रीत बुमराह का और भी अच्छे से इस्तेमाल कर पाएंगे और इससे उनके विदेशी स्लॉट पर भी अच्छा असर पड़ेगा‘.
The trade of Arshdeep Singh makes Mumbai Indians a much stronger side. It allows them . use Jasprit Bumrah even more effectively and also has a positive impact on their overseas slots.
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) November 11, 2026
इरफान पठान ने अगले पोस्ट में लिखा, ‘हार्दिक के इस ट्रेड से पंजाब को एक बहुत अच्छा मिडिल और लोअर ऑर्डर पावर हिटर मिल गया है. उनकी बैटिंग लाइन अप पहले से ही मजबूत थी लेकिन इससे वो उस डिपार्टमेंट में और भी मजबूत हो गए हैं‘.
With this trade of Hardik, Punjab get a really good middle and lower order power hitter. Their batting line up was already strong, but this makes them even stronger in that department.
Their bowling is a real concern for me. They not only need . find a replacement for Arshdeep…
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) November 11, 2026
इरफान पठान ने पंजाब किंग्स को दी नसीहत
इरफान पठान ने पंजाब किंग्स को एक और बड़ी नसीहत दी है. उन्होंने पंजाब के लिए लिखा कि, ‘उनकी बॉलिंग मेरे लिए एक असली चिंता का विषय है. उन्हें न केवल अर्शदीप सिंह का रिप्लेसमेंट ढूंढना होगा, बल्कि आगे बढ़ने के लिए एक अच्छे स्पिनर में भी इन्वेस्ट करना होगा‘.
Is this the most sensational trade in #TATAIPL history? 🤯
Former MI skipper, Hardik Pandya, moves . PBKS for ₹18 crore, up from his existing fee of ₹16.35 crore, while Arshdeep Singh joins Mumbai Indians at his existing fee of ₹18 crore! 🔥#TATAIPL 2027 Retention | Coming… pic.twitter.com/SKaFrxuRKH
— Star Sports (@StarSportsIndia) November 11, 2026
कैसा रहा अर्शदीप और हार्दिक का प्रदर्शन
आपको बता दें कि, अर्शदीप सिंह ने पंजाब किंग्स के लिए साल 2019 में डेब्यू किया था. तब से अब तक उन्होंने पंजाब की टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए 96 आईपीएल मैचों में 111 विकेट लिए हैं. वहीं अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस में अपनी मौजूदा फीस ₹18 करोड़ पर शामिल होंगे.
वहीं हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस के लिए 162 आईपीएल मैचों में 146.28 के स्ट्राइक रेट से 2,955 रन बनाए हैं और 82 विकेट लिए हैं. वो मुंबई इंडियंस के प्रमुख तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर होने के साथ-साथ अहम खिलाड़ी भी थे. हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में अपनी मौजूदा फीस ₹16.35 करोड़ से बढ़कर ₹18 करोड़ की फीस पर शामिल हुए हैं.
ये भी पढ़ें : ऑफिशियल ऐलान! पंजाब किंग्स के हुए हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह ने थामा मुंबई इंडियंस का हाथ, जानें कितनी बढ़ी दोनों की फीस
'मुंबई इंडियंस और भी मजबूत हो गई…' हार्दिक-अर्शदीप के ट्रेड पर इरफान पठान का बयान वायरल, पंजाब किंग्स को दी बड़ी नसीहत
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,