Sport : 44 की उम्र में भी नहीं थम रही रफ्तार! संन्यास का प्लान बदल अब ओवल में नई टीम से खेलेगा इंग्लैंड का यह महान गेंदबाज #INA

James Anderson: इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने अपने क्रिकेट करियर में एक नया अध्याय जोड़ने का फैसला किया है. अपने घरेलू क्लब लंकाशायर को अलविदा कहने के बाद, अब वे 2027 काउंटी चैंपियनशिप सीजन में लंदन के ऐतिहासिक ओवल मैदान पर सरे (Surrey) की जर्सी में खेलते नजर आएंगे. एंडरसन के अपने इस फैसले से क्रिकेट फैंस को एक बार फिर रोमांचित कर दिया है. 

लंकाशायर से विदाई और संन्यास पर विचार

44 वर्षीय एंडरसन ने पिछले महीने लंकाशायर के साथ अपना 25 साल लंबा सफर खत्म किया था. क्लब ने भविष्य की योजना और टीम में नए बदलावों के चलते उनका अनुबंध आगे नहीं बढ़ाया. लंकाशायर से अलग होने के बाद एंडरसन क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा कहने का विचार कर रहे थे. हालांकि, कई अन्य काउंटी क्लबों से मिले प्रस्तावों और अपने अंदर बचे क्रिकेट के जुनून को देखते हुए उन्होंने मैदान पर डटे रहने का मन बनाया है. 

पिछले सीजन के दमदार प्रदर्शन ने बदला फैसला

एंडरसन के संन्यास न लेने के पीछे सबसे बड़ी वजह उनकी शानदार फिटनेस और हाल का शानदार फॉर्म है. पिछले सीजन में लंकाशायर की कप्तानी करते हुए उन्होंने 11 मैचों में महज 17.68 की बेहतरीन औसत से 50 विकेट हासिल किए थे. इस लाजवाब गेंदबाजी के लिए उन्हें लंकाशायर का ‘चैंपियनशिप प्लेयर ऑफ द ईयर’ भी चुना गया था. अपने इसी प्रदर्शन से प्रेरित होकर उन्होंने तय किया कि वे अगले सीजन में 45 साल की उम्र पार करने के बाद भी रेड-बॉल क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे.

एलेक स्टीवर्ट के साथ 23 साल बाद फिर जुड़ेंगे

सरे की टीम के साथ जुड़ने पर एंडरसन की मुलाकात एलेक स्टीवर्ट से होगी, जो वर्तमान में क्लब के क्रिकेट डायरेक्टर हैं. यह संयोग बेहद दिलचस्प है क्योंकि एंडरसन ने साल 2003 में लॉर्ड्स के मैदान पर स्टीवर्ट के साथ ही अपना टेस्ट डेब्यू किया था. अब दो दशक से ज्यादा समय बाद दोनों एक बार फिर एक ही ड्रेसिंग रूम का हिस्सा बनेंगे. 

ओवल के मैदान से जुड़ी हैं खास यादें

ओवल का मैदान एंडरसन के करियर में हमेशा से खास रहा है. उन्होंने इस ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए 15 टेस्ट मैचों में 45 विकेट झटके हैं. इसके अलावा साल 2018 में इसी मैदान पर उन्होंने भारत के मोहम्मद शमी को आउट कर ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्रा (563 विकेट) का रिकॉर्ड तोड़ा था और टेस्ट इतिहास के सबसे सफल तेज गेंदबाज बने थे. अब इसी मैदान पर उन्हें घरेलू खिलाड़ी के रूप में गेंदबाजी करते देखना फैंस के लिए एक यादगार अनुभव होगा.

यह भी पढ़ें:  फिट घोषित हुए ऋषभ पंत, जानिए IND vs NZ टेस्ट सीरीज के लिए कब भरेंगे न्यूजीलैंड की उड़ान

44 की उम्र में भी नहीं थम रही रफ्तार! संन्यास का प्लान बदल अब ओवल में नई टीम से खेलेगा इंग्लैंड का यह महान गेंदबाज





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button