Sport : 'इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसी कोई गेंद नहीं जिसे खेला न जा…', 89 पर ढेर हुई टीम इंडिया तो गौतम गंभीर ने बल्लेबाजों को दी नसीहत #INA

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में मिली 244 रनों की शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर बेहद नाराज नजर आए. बे ओवल मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में 334 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी भारतीय टीम सिर्फ 89 रनों पर ऑलआउट हो गई. यह वनडे इतिहास में रनों के अंतर से भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार है. मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए गौतम गंभीर ने पिच या परिस्थितियों का बहाना बनाने के बजाय सीधे तौर पर भारतीय बल्लेबाजों की तकनीक और धैर्य की कमी को इस हार का जिम्मेदार ठहराया है.
गौतम गंभीर ने बल्लेबाजों को लगाई लताड़
भारतीय पारी के पहले ही ओवर में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर जैसे स्टार बल्लेबाजों को जीरो (0) पर आउट कर दिया था. बल्लेबाजों के इस बेहद खराब प्रदर्शन पर नाराजगी जताते हुए गंभीर ने कहा, “इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसी कोई गेंद नहीं होती जिसे खेला न जा सके. मैट हेनरी ने निश्चित रूप से अच्छी जगहों पर गेंदबाजी की, लेकिन हमें उससे निपटने में सक्षम होना चाहिए.” गंभीर के इस बयान को सीधे तौर पर टीम के सीनियर और टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के लिए एक कड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है.
2027 वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर गंभीर ने जताई चिंता
गौतम गंभीर ने इस बात पर भी जोर दिया कि आगामी 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से इस तरह की बल्लेबाजी बेहद चिंताजनक है. उन्होंने कहा, “जब आप 90 रन के आसपास ऑलआउट हो जाते हैं, तो चिंता होना स्वाभाविक है. ये परिस्थितियां आगामी वर्ल्ड कप के काफी करीब हैं. ऐसे में हमें इन हालात में बेहतर खेल दिखाना होगा.”
GAUTAM GAMBHIR ON PRESS AFTER 89 ALL-OUT 🗣️
“There are no unplayable deliveries in international cricket. Matt Henry bowled in good areas but we should be able . negate that. You are always concerned when you get bundled out for 90 odd, these are conditions close . World Cup.… pic.twitter.com/X5xyQ0ah0q
— Johns. (@CricCrazyJohns) November 13, 2026
पिछले मैच की गलतियों से भी नहीं लिया सबक
गौतम गंभीर ने सिर्फ चौथे वनडे ही नहीं, बल्कि तीसरे वनडे में हुई बल्लेबाजी की नाकामी का भी जिक्र किया. गौरतलब है कि बारिश से प्रभावित तीसरे वनडे में भी 135 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 111 रन तक अपने 7 विकेट गंवा दिए थे. इस पर गंभीर ने कहा, “पिछले मैच में भी हमने 7 विकेट गंवा दिए थे, जो हमारे लिए एक गंभीर चिंता का विषय है. हमें अपनी गलतियों से सीखने और जल्द सुधार करने की जरूरत है.”
TRIPLE-WICKET MAIDEN! 😳
Matt Henry couldn’t have scripted a more explosive start!
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand 4th ODI LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels, Sony Vizha & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyVizha #SonyLIV #NZvIND pic.twitter.com/9gipGvgUIw
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 13, 2026
ऐसा रहा मैच का हाल, मैट हेनरी ने 6 विकेट लेकर मचाया तहलका
मुकाबले की बात करें तो टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहले ही ओवर में विल यंग (5 रन पर) के 2 आसान कैच छोड़ दिए. इस जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए यंग ने 125 रनों की शतकीय पारी खेली. जबकि टिम साइफर्ट ने 58 रन बनाए, जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड ने 333 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया. जवाब में 334 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय बल्लेबाजी मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. पूरी टीम महज 89 रनों पर सिमट गई और भारत को 244 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. मैट हेनरी ने 9.4 ओवर में सिर्फ 27 रन देकर 6 विकेट झटके.
यह भी पढ़ें: ‘हमें लगा 335 आसानी से चेज कर लेंगे लेकिन…’, हारने के बाद वायरल हुआ श्रेयस अय्यर का बयान, जानें किसे ठहराया इसका जिम्मेदार
'इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसी कोई गेंद नहीं जिसे खेला न जा…', 89 पर ढेर हुई टीम इंडिया तो गौतम गंभीर ने बल्लेबाजों को दी नसीहत
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,