UP News: अखिलेश से बोले अयोध्या के संत- पहले गया जाएं, श्राद्ध करें, फिर राम मंदिर दर्शन करने आएं – INA

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रस्तावित अयोध्या दौरे को लेकर सियासत तेज हो गई है. अब अयोध्या के संतों की ओर से भी उन्हें नसीहत दी गई है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य राज कुमार दास ने कहा है कि अखिलेश यादव को पहले गया जाकर श्राद्ध करना चाहिए और फिर अयोध्या आकर राम मंदिर में दर्शन करना चाहिए. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सरयू में स्नान कर सकते हैं और राम मंदिर में दर्शन के लिए आ सकते हैं, उन्हें कोई नहीं रोकेगा. संत ने यह भी कहा कि जब तक अखिलेश अपने कथित कुकर्मों के लिए माफी नहीं मांगते, तब तक सनातन समुदाय उन्हें माफ नहीं करेगा.
अयोध्या में अखिलेश यादव के प्रस्तावित दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए राज कुमार दास ने कहा, ‘संतों द्वारा लिए गए निर्णय को सभी ने सुना है और पूरा राष्ट्र इसे देख रहा है.’ इसके बाद उन्होंने सनातन परंपराओं और धार्मिक आयोजनों को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जब दुर्गा पूजा या शिव की कांवड़ यात्रा जैसे धार्मिक आयोजन होते हैं, तो लोगों को गोलियों और पत्थरबाजी का सामना करना पड़ता है. राज कुमार दास ने आरोप लगाया कि यह सनातन धर्म से लोगों को जबरन धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने की साजिश है.
‘सरयू में स्नान करें, दर्शन करने आएं, कोई नहीं रोकेगा’
राज कुमार दास ने कहा कि अखिलेश यादव की अयोध्या यात्रा के खिलाफ संत नहीं हैं और न ही उन्हें व्यक्तिगत रूप से अखिलेश यादव से कोई विरोध है. उन्होंने कहा, ‘वे सरयू में स्नान कर सकते हैं, आगे आ सकते हैं और दर्शन कर सकते हैं.. कोई उन्हें नहीं रोकेगा… हम उनकी यात्रा के खिलाफ नहीं हैं, न ही अखिलेश के व्यक्तिगत रूप से खिलाफ हैं.’ उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के जिम्मे कई नरसंहार हैं और अगर वह मुक्ति चाहते हैं तो पहले गया जाकर श्राद्ध करें, फिर लौटकर माफी मांगें.
12 दिसंबर को अयोध्या जा सकते हैं अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन करने का कार्यक्रम प्रस्तावित बताया जा रहा है. सपा नेता पवन पांडेय ने इस तारीख की जानकारी दी थी. उनके मुताबिक, अखिलेश यादव अपनी पत्नी और सांसद डिंपल यादव के साथ पहले हनुमानगढ़ी और फिर राम मंदिर में दर्शन करेंगे. अखिलेश यादव ने खुद अयोध्या जाने को लेकर कहा था कि भगवान सबके हैं और वह केदारेश्वर के साथ मथुरा में भी दर्शन करने जाएंगे. उन्होंने अपने दौरे को PDA के संदेश से जोड़ते हुए कहा था- ‘पहले दर्शन, फिर आशीर्वाद.’
पहले भी आमने-सामने रहे हैं अखिलेश और बीजेपी
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर बीजेपी और सपा के बीच पहले से ही बयानबाजी होती रही है. बीजेपी नेता 1990 में मुलायम सिंह यादव की सरकार के दौरान अयोध्या में कारसेवकों पर हुई पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाते रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अखिलेश यादव से रामलला के दर्शन से पहले कारसेवकों पर हुई कार्रवाई के लिए माफी मांगने की बात कह चुके हैं. वहीं, अखिलेश यादव का कहना है कि भगवान सबके हैं और किसी को भी मंदिर में दर्शन करने से रोका नहीं जाना चाहिए.
अखिलेश से बोले अयोध्या के संत- पहले गया जाएं, श्राद्ध करें, फिर राम मंदिर दर्शन करने आएं
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,