Sport : 31 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू और सीधे वर्ल्ड रिकॉर्ड! 7 विकेट लेकर इस पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने रचा नया इतिहास #INA

PAK vs SL: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज साकिब खान ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखते ही तहलका मचा दिया है। श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में डेब्यू करते हुए उन्होंने पहली पारी में 7 विकेट चटकाए और कई बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। बता दें कि साकिब खान 31 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू की एक पारी में 7 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले 30 या उससे अधिक उम्र के गेंदबाज बन गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि उन्होंने अपने ऐतिहासिक टेस्ट डेब्यू पर कौन-कौन से बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं।
पाकिस्तान के लिए टेस्ट डेब्यू में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी में 130 रन देकर 7 विकेट चटकाने के साथ ही साकिब खान ने एक खास क्लब में अपनी जगह बना ली है. साकिब खान पाकिस्तान के लिए टेस्ट डेब्यू की एक पारी में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. पाकिस्तान के क्रिकेट इतिहास में अब तक सिर्फ चार ही गेंदबाज अपने पहले टेस्ट मैच की एक पारी में 7 विकेट लेने का कारनामा कर पाए हैं.
इस लिस्ट में सबसे ऊपर मोहम्मद जाहिद हैं, जिन्होंने 1996 में न्यूजीलैंड के खिलाफ रावलपिंडी में ही 66 रन देकर 7 विकेट लिए थे. उनके बाद दूसरे स्थान पर मोहम्मद नजीर हैं, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 विकेट लेने का कीर्तिमान बनाया था. वहीं, तीसरे नंबर पर अबरार अहमद हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 7 विकेट लिए थे। अब साकिब खान इस लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं.
Saqib Khan, the joint-most wickets on Test debut for Pakistan 🌟 pic.twitter.com/Gtkqp8hlPY
— Cricinfo (@cricinfo) November 12, 2026
साकिब खान ने इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को किया अपने नाम
31 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू करते हुए साकिब खान ने विश्व क्रिकेट का एक अनोखा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है. वह 30 साल या उससे अधिक की उम्र में अपना पहला टेस्ट मैच खेलते हुए किसी एक पारी में 7 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले टेस्ट क्रिकेट के लगभग 149 साल के इतिहास में 30 की उम्र पार करने के बाद डेब्यू करने वाला कोई भी गेंदबाज एक पारी में 7 विकेट लेने का कारनामा नहीं कर पाया था. रावलपिंडी में श्रीलंका के खिलाफ 130 रन देकर 7 विकेट झटकते हुए साकिब ने यह साबित कर दिया कि उम्र महज एक आंकड़ा है और जज्बा हो तो किसी भी पड़ाव पर बड़ा इतिहास रचा जा सकता है.
Saqib Khan begins his international career in style ✨ pic.twitter.com/3Mu2Msqr08
— Cricinfo (@cricinfo) November 12, 2026
बने पाकिस्तान के सिर्फ दूसरे तेज गेंदबाज
पाकिस्तान क्रिकेट का इतिहास हमेशा से दिग्गज तेज गेंदबाजों के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन इसके बावजूद डेब्यू टेस्ट की एक पारी में 7 विकेट लेने का कारनामा बेहद दुर्लभ रहा है. साकिब खान अपने पहले ही टेस्ट मैच में 7 विकेट चटकाने वाले पाकिस्तान के सिर्फ दूसरे तेज गेंदबाज बने हैं. उनसे पहले यह उपलब्धि सिर्फ पूर्व पेसर मोहम्मद जाहिद के नाम थी, जिन्होंने साल 1996 में न्यूजीलैंड के खिलाफ रावलपिंडी में ही 66 रन देकर 7 विकेट हासिल किए थे. पूरे 30 साल के लंबे इंतजार के बाद साकिब खान ने उसी ऐतिहासिक मैदान पर इस खास उपलब्धि को दोहराकर अपना नाम पाकिस्तान के तेज गेंदबाजी इतिहास में दर्ज करा लिया है.
शतकवीर बल्लेबाजों को भेजा पवेलियन
साकिब खान ने अपनी शानदार गेंदबाजी से श्रीलंका के सेट बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. उन्होंने चौथे दिन के पहले ही ओवर में 167 रन पर खेल रहे धनंजय डी सिल्वा को आउट कर 249 रनों की साझेदारी तोड़ी और इसके बाद शतकवीर कप्तान कुसल मेंडिस (119 रन) का भी बड़ा विकेट चटकाया. घरेलू क्रिकेट में लंबे इंतजार के बाद 31 साल की उम्र में मिले इस मौके को साकिब ने पूरी तरह यादगार बना दिया है.
यह भी पढ़ें: IPL ऑक्शन इतिहास का असली ‘बादशाह’ है यह भारतीय गेंदबाज, 1 या 2 नहीं, रिकॉर्ड 13 बार लगी है बोली, जानें टॉप-5 की पूरी लिस्ट
31 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू और सीधे वर्ल्ड रिकॉर्ड! 7 विकेट लेकर इस पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने रचा नया इतिहास
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,