Sport : क्या अब इस मामले में बॉलर से भी पीछे रह जाएंगे विराट कोहली? 20 बार कर चुके हैं ऐसा #INA

Virat Kohli: भारतीय टीम को 13 नवंबर को माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए चौथे वनडे में 244 रनों की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है. कीवी टीम से मिले 334 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम सिर्फ 89 रनों पर सिमट गई. इस पारी में टीम इंडिया के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके, जिनमें दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर का नाम शामिल रहा. 4 गेंद का सामना करते हुए बिना खाता खोले ही जीरो पर आउट होने के साथ कोहली के वनडे करियर में यह पहला मौका है, जब वह न्यूजीलैंड की सरजमीं पर शून्य पर आउट हुए हैं. इसके साथ ही कोहली के नाम एक ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड भी जुड़ गया है, जिसमें उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है और जहीर खान के करीब पहुंच गए हैं.
ODI में जीरो आउट होने के मामले में कोहली ने की सचिन की बराबरी
विराट कोहली का बल्ला दुनिया के लगभग हर कोने में जमकर बोला है, जिसमें न्यूजीलैंड की पिचें भी शामिल हैं. मौजूदा सीरीज की शुरुआत भी उन्होंने एक बेहतरीन अर्धशतक के साथ की थी, हालांकि दूसरे मैच में वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए और तीसरा मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. चौथे वनडे में जब भारत ने शून्य के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाया, तो फैंस को कोहली से पारी संभालने की उम्मीद थी, लेकिन वह महज 4 गेंद खेलकर बिना खाता खोले ही आउट हो गए.
कोहली के वनडे करियर का 20वां डक आउट है. इसके साथ ही कोहली ने भारत की ओर से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने के मामले में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है, जो अपने करियर में 20 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे.
💔 What a disappointing day for Indian cricket fans
Rohit Sharma Golden Duck. 😔
Virat Kohli Duck. 😢No Ro Ko magic today. Two legends, two early exits.
The fans came hoping for fireworks, but today’s show ended before it even began. 💔🏏 pic.twitter.com/0czDSDGNNS
— CA Anurag (@CAAnurag_) November 13, 2026
सबसे ज्यादा बार डक पर वनडे में आउट होने वाले भारतीय खिलाड़ी
विराट कोहली – 20 डक
सचिन तेंदुलकर – 20 डक
जवागल श्रीनाथ – 19 डक
रोहित शर्मा – 18 डक
अनिल कुंबले – 18 डक
इंटरनेशनल क्रिकेट में जहीर खान के अनचाहे रिकॉर्ड के करीब पहुंचे विराट
अगर तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) को मिलाकर इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें, तो भारत की तरफ से सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का अनचाहा रिकॉर्ड पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान के नाम दर्ज है. जहीर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 43 बार बिना खाता खोले आउट हुए थे. न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में शून्य पर आउट होने के साथ ही विराट कोहली के इंटरनेशनल करियर में डक की संख्या 42 हो गई है. ऐसे में अब वह जहीर खान के इस शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी करने से महज एक कदम और इसे तोड़ने से सिर्फ 2 जीरो दूर रह गए हैं.
🚨 Most international ducks for team India !
43- Zaheer khan
42- Virat Kohli*
40- Ishant Sharma
37 – Harbhajan Singh… See more pic.twitter.com/yn36SEhDxD— Yash MSdian ™️ 🦁 (@itzyash07) November 13, 2026
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले भारतीय खिलाड़ी
जहीर खान – 43 डक
विराट कोहली – 42 डक
ईशांत शर्मा – 40 डक
हरभजन सिंह – 37 डक
जसप्रीत बुमराह – 37 डक
रोहित शर्मा – 36 डक
यह भी पढ़ें: 21 की उम्र में ODI डेब्यू और पहले ही मैच में 6 विकेट, माहली बियर्डमैन ने किया वो कारनामा, जो आज तक कोई ऑस्ट्रेलियाई नहीं कर सका
क्या अब इस मामले में बॉलर से भी पीछे रह जाएंगे विराट कोहली? 20 बार कर चुके हैं ऐसा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,