Crime- यूपी: बिना नंबर की बाइक पर घूम रहा 50 हजार का इनामी, पुलिस को देखते ही करने लगा फायरिंग; ऐसे हुआ गिरफ्तार -#INA

एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश दीपक गिरी निवासी भटोली, थाना रानीपुर, जनपद मऊ पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। 


पुलिस के अनुसार, किला रोड स्थित पुराने पेट्रोल पंप के पास चेकिंग के दौरान बिना नंबर की बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पीछा करने पर दाउदगंज मोड़ के पास बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद बदमाश ने दोबारा गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। 

तलाशी में तमंचा, एक जिंदा व दो खोखा कारतूस, चोरी की टीवीएस स्पोर्ट बाइक और 780 रुपये बरामद हुए। आरोपी ने अलीगंज में सुनार से लूट की घटना में शामिल होना स्वीकार किया है। उसके खिलाफ विभिन्न जनपदों में 22 मुकदमे दर्ज हैं।

Credit By Amar Ujala

Back to top button