Sport : IND VS NZ: 5वें ODI में 209 पर ही ऑलआउट हुई टीम इंडिया, रोहित-विराट फ्लॉप, ईशान और अक्षर ने खेलीं अहम पारी #INA

IND VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की वनडे सीरीज का पांचवां और आखिरी वनडे माउंट माउंगानुई में खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड की टीम ने गेंदबाजी का फैसला किया और भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर बुलाया. नतीजन, पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की ओर से बेहद निराशाजनक बल्लेबाजी देखने को मिली है. 

टीम इंडिया की हुई खराब शुरुआत

न्यूजीलैंड के साथ खेले जा रहे पांचवें वनडे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को शुरुआत ही अच्छी नहीं मिल पाई थी. टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली के रूप में भारत को 2 शुरुआती झटके लगे. टीम इंडिया ने अपने शुरुआती 3 विकेट 34/3 के स्कोर पर 8.1 ओवर में ही गंवा दिए थे. रोहित शर्मा 7 रन बनाकर आउट हुए. विराट कोहली 5 रन पर चलते बने. तो वहीं ऋतुराज गायकवाड़ 27 गेंद पर 18 रन बनाकर विकेट गंवा बैठे.

श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने बनाई पार्टनरशिप

शुरुआती 3 विकेट गिरने के बाद भारत को अपने बल्लेबाजों से साझेदारी की जरूरत थी. तब श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने मिलकर भारतीय पारी को आगे बढ़ाया और अर्धशतकीय साझेदारी बनाई. मगर, फिर कप्तान अय्यर 26 गेंद पर 22 रन की पारी खेलकर ब्लेयर टिकनर का शिकार हो गए. फिर, अक्षर पटेल 55 गेंद पर 46 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे. अक्षर ने अपनी पारी में 5 चौके और 1 छक्का लगाया. नमन धीर 31 गेंद पर 22 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे. आखिब नबी 5 और यश ठाकुर शून्य पर ही आउट हो गए.

अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज ने पार कराया 200 का स्कोर

आखिर में मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह ने भारतीय पारी को 200 के पार पहुंचाया. अर्शदीप सिंह के रूप में भारत का 10वां विकेट गिरा और टीम इंडिया 209 के स्कोर पर सिमट गई. अर्शदीप ने महज 4 गेंद पर 2 छक्कों की मदद से 14 रन बनाए. तो वहीं, सिराज 20 गेंद पर 14 रन की नाबाद पारी खेलकर वापस लौटे. उन्होंने अपनी पारी में 1 चौका और 1 छक्का लगाया. इस तरह भारतीय टीम ने 42.1 ओवर में ही ऑलआउट हो गई है और न्यूजीलैंड के सामने अब जीतने के लिए 210 रनों का लक्ष्य है.

ये भी पढ़ें: मैच विनर मोहित उल्वा का सेलिब्रेशन नहीं देखा तो क्या देखा! जीतने के बाद ठिकाने लगाई पाकिस्तानियों की अकड़, वीडियो वायरल

IND VS NZ: 5वें ODI में 209 पर ही ऑलआउट हुई टीम इंडिया, रोहित-विराट फ्लॉप, ईशान और अक्षर ने खेलीं अहम पारी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button