Crime- कानपुर डाकघर घोटाला: निलंबित डाककर्मियों और कथित एजेंट समेत छह पर FIR, पत्नी बोली- खेती खरीदने में लगाया पैसा -#INA

कानपुर के घाटमपुर उप डाकघर में करोड़ों के घोटाले के बाद भी विभागीय अधिकारियों के पल्ला झाड़ने पर शनिवार को पीड़ित 24 खाताधारकों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। सभी तहरीर मिलाकर कॉमन एफआईआर दर्ज की गई है। रिपोर्ट में कथित एजेंट, उसकी बेटी, पत्नी बेटा, बहू के साथ डाकघर के अधिकारियों व कर्मचारियों समेत छह आरोपी बनाया गया है।
घोटाले का शिकार हुए खाताधारक धीरेंद्र कुमार शुक्ला, अवधेश कुमार शुक्ला, ओमप्रकाश मिश्रा, रामकुमार, मुन्नी देवी पत्नी ओमप्रकाश, बलराम, प्रह्लाद, राजेश समेत 24 लोगों ने शनिवार दोपहर थाने पहुंचकर उप डाकघर के अधिकारी और कर्मचारियों समेत कथित एजेंट शैलेंद्र पांडेय व एजेंसी धारक उसकी बेटी अनुष्का पर उप डाकघर में फर्जीवाड़ा करके करीब डेढ़ करोड़ रुपये का घोटाला करने का आरोप लगाया है।