यूपी – मथुरा में दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत: पीछे से मारी जोरदार टक्कर, 19 वर्षीय युवक की मौके पर मौत – INA

मथुरा के थाना मगोर्रा क्षेत्र में रविवार तड़के करीब चार बजे जाजमपट्टी के पास दो ट्रकों की भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दोनों ट्रक भरतपुर की ओर जा रहे थे। पीछे से आए एक ट्रक ने . चल रहे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।




जानकारी के अनुसार, ट्रक  तेलंगाना के हैदराबाद निवासी ताहिर राशिद पुत्र रशीद चला रहा था। इसमें सवार पश्चिम बंगाल निवासी सुभा पोहिया (19) पुत्र जगन पोहिया की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा ट्रक  मुरादाबाद से राजस्थान जा रहा था, जिसे बिलारी मुरादाबाद निवासी शोभित पुत्र बृजपाल चला रहा था।बताया गया है कि जाजमपट्टी के पास पीछे से आ रहे ट्रक  ने . चल रहे ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक की जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।


Credit By Amar Ujala

Back to top button