Sport : IND U19 VS PAK UI19: कब, कहां कैसे पलटा मैच… अगर नहीं देख पाए सांस रोक देने वाला फाइनल, तो यहां 5 प्वॉइंट्स में जानें मैच की अहम बातें #INA

IND U19 VS PAK UI19: अंडर-19 एशिया कप 2026 का फाइनल मैच भारत और पाकिस्तान की युवा टीमों के बीच खेला गया. ओमान के अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए हाईवोल्टेज मैच में टीम इंडिया ने 1 विकेट से जीत दर्ज की और 9वीं बार इस खिताब पर अपना नाम लिखा. भारत-पाकिस्तान के बीच खेला गया फाइनल मैच रोलर-कोस्टर राइड की तरह रहा, जिसे भारत के मोहित उल्वा ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर भारत की झोली में डाल दिया. शनिवार को खेले गए इस मैच को वैसे तो ज्यादादर फैंस ने देखा और जीत का जश्न मनाया. लेकिन, अगर आपने इस मैच को मिस कर दिया है या फिर पूरा मैच इंज्वॉय नहीं कर पाए हैं, तो इस आर्टिकल में आपको 5 प्वॉइंट्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें पढ़कर आपको इस मैच के बारे में हर बात पता चल जाएगी कि मैच कब, कहां कैसे और किसने पलटा…
1- पाकिस्तान ने खड़ा किया था 338 रनों का लक्ष्य
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से उस्मान खान ने शानदार शतक लगाया. उन्होंने 111 गेंदों पर 107 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. वहीं अब्दुल कादिर ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 54 गेंदों पर 80 रन ठोक दिए. उनकी पारी में 8 छक्के और 3 चौके शामिल थे. कप्तान फरहान यूसुफ ने भी 60 गेंदों पर 63 रन की अहम पारी खेली. उस्मान खान और अब्दुल कादिर के बीच 135 रनों की साझेदारी हुई, जिसने पाकिस्तान को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.
कप्तान फरहान यूसुफ ने भी 60 गेंदों पर 63 रन की अहम पारी खेली. उस्मान खान और अब्दुल कादिर के बीच 135 रनों की साझेदारी हुई, जिसने पाकिस्तान को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.
𝗖𝗵𝗮𝗺𝗽𝗶𝗼𝗻𝘀 𝗰𝗿𝗼𝘄𝗻𝗲𝗱! 🏆🤩
India U19 celebrate with the #MensU19AsiaCup winners’ trophy! 🥳 pic.twitter.com/1JlSakLJoB
— BCCI (@BCCI) November 14, 2026
2- 31 रन पर भारतीय गेंदबाजों ने चटकाए 5 विकेट
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने जिस तरह से शुरुआत की थी, उसे देखकर तो ऐसा लग रहा था कि ये टीम 400 का स्कोर छू सकती है. मगर, भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी 5 ओवर में वापसी की और महज 31 रन के अंदर-अंदर ही 5 विकेट झटक लिए. इसकी बदौलत ही पाकिस्तान की टीम 337 के स्कोर पर ही रुक पाई.
फरहान यूसुफ के 63 रन पर आउट होने के बाद हुसैन अब्बास दार 2 रन पर आउट हुए. मोहम्मद सैयद 7 रन पर रन आउट हुए. हमजा जहूर 10, निकाब शफीक 11 रन पर पवेलियन लौटे. भारतीय गेंदबाजों की वापसी के कारण ही पाकिस्तान का स्कोर 337/9 रहा.
𝐀 𝐂𝐑𝐔𝐂𝐈𝐀𝐋 𝐇𝐀𝐍𝐃 𝐈𝐍 𝐀 𝐇𝐈𝐒𝐓𝐎𝐑𝐈𝐂 𝐂𝐇𝐀𝐒𝐄 🤝
Manal Chauhan’s valuable 47 off 32 laid the perfect platform for India’s remarkable victory! #SonySportsNetwork #SonyLIV #PAKvIND pic.twitter.com/5SGHw9mtUo
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 14, 2026
3- भारत ने की सधी हुई शुरुआत
पाकिस्तान से मिले 338 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम ने धीमी मगर संभली हुई शुरुआत की. कप्तान लक्ष्य रायचंदानी और आर्यवीर सहवाग ने पहले विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की. हालांकि, इस साझेदारी को पूरा करने में दोनों बल्लेबाजों ने 17.3 ओवर लगा दिए.
आर्यवीर ने 61 गेंदों पर 58 रन बनाए, जबकि लक्ष्य ने 101 गेंदों पर 80 रनों का योगदान दिया. दोनों ने भारतीय पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन बड़े लक्ष्य के लिहाज से रन गति थोड़ी धीमी रही. आर्यवीर के आउट होने के बाद भारतीय बल्लेबाजी दबाव में आ गई. पाकिस्तान के गेंदबाजों ने इसका फायदा उठाया और लगातार विकेट चटकाए. एक समय भारत 217 रन पर 6 विकेट गंवा चुका था. इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा और टीम 252 रन तक पहुंचते-पहुंचते 8 विकेट गंवा चुकी थी. ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान आसानी से फाइनल जीत जाएगा.
4- मोहित उल्वा और मनल चौहान ने पलटा मैच का रुख
A little MAGIC, a whole lot of MARVEL! ✨#SonySportsNetwork #SonyLIV #PAKvIND pic.twitter.com/uxLbbBHwpQ
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 14, 2026
भारतीय क्रिकेट टीम जब 252 रन पर 8 विकेट गंवाकर मुश्किल में फंसी हुई थी, तब मोहित उल्वा और मनल चौहान ने पारी को संभाला. दोनों बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के गेंदबाजों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और तेजी से रन बनाने शुरू किए. मनल ने महज 32 गेंदों पर 47 रन बनाए. उनकी पारी में 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. वहीं मोहित उल्वा ने सिर्फ 26 गेंदों पर नाबाद 49 रन ठोक दिए. उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 3 छक्के लगाए.
मोहित और मनल के बीच नौवें विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी हुई, जिसने मैच का रुख पलटकर रख दिया. इस साझेदारी ने भारत को मुकाबले में वापस लाककर खड़ा कर दिया. मनल के आउट होने के बाद भी मोहित ने हार नहीं मानी और चिगुरुपति वेंकट के साथ मिलकर जीत भारत की झोली में डाली.
5- आखिरी ओवर का रोमांच रहा गजब
भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए हाईवोल्टेज मैच में रोमांच की सारी हदें पार हो गईं. 50वें ओवर में टीम इंडिया को जीतने के लिए 8 रनों की दरकार थी. मोहित उल्वा और चिगुरुपति वेंकट ने मिलकर इस 8 रनों के सफर को तय किया और भारत को जीत की दहलीज पार कराई. यहां देखें 50वें ओवर की हर एक गेंद पर क्या-क्या हुआ:-
JUST LOOK AT MOHIT ULVA LAST BALL FOUR AND THE WAY TEAM INDIA RAN ONTO THE FIELD TO CELEBRATE! 🔥
Last-ball victory against Pakistan and absolute madness on the field. The aggression, the energy, the emotions!
THIS CELEBRATION IS PURE CINEMA! 🇮🇳❤️ #INDvsPAK pic.twitter.com/GeYdOU0Y4t
— Vivek (@vivek199928) November 14, 2026
पहली गेंद (50.1): मोहित उल्वा कोई रन नहीं बना सके.
दूसरी गेंद (50.2): अहमद हुसैन ने वाइड गेंद फेंकी, भारत को एक अतिरिक्त रन मिला.
दूसरी गेंद (50.2): मोहित ने गेंद को कवर की तरफ खेलकर एक रन लिया.
तीसरी गेंद (50.3): मोहित ने कवर्स की तरफ शॉट खेलकर एक रन लिया.
चौथी गेंद (50.4): मोहित ने मिड ऑफ की तरफ खेलकर एक रन लिया.
पांचवीं गेंद (50.5): चिगुरुपति वेंकट ने मिड ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया.
छठवीं गेंद (50.6): मोहित उल्वा ने शानदार चौका लगाकर भारत को एक विकेट से जीत दिला दी.
ये भी पढ़ें: मैच विनर मोहित उल्वा का सेलिब्रेशन नहीं देखा तो क्या देखा! जीतने के बाद ठिकाने लगाई पाकिस्तानियों की अकड़, वीडियो वायरल
IND U19 VS PAK UI19: कब, कहां कैसे पलटा मैच… अगर नहीं देख पाए सांस रोक देने वाला फाइनल, तो यहां 5 प्वॉइंट्स में जानें मैच की अहम बातें
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,