खबर शहर , Agra News: होटलियर्स हरिकेन ने कैंटोनमेंट बोर्ड की टीम को 84 रन से हराया – INA

आगरा। जेबी स्पोर्ट्स हब की ओर से आयोजित जेबी सीनियर चैंपियनशिप कॉरपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट में होटलियर्स हरिकेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कैंटोनमेंट बोर्ड आगरा की टीम को 84 रन से हराया।

टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी होटलियर्स हरिकेन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 179 रन बनाए। दिनेश कुमार ने 45 गेंदों पर पांच चौके और चार छक्कों की मदद से 59 रन की शानदार पारी खेली। कप्तान गौरव यादव ने भी 29 गेंदों पर 46 रन बनाए। मुनिश यादव ने चार गेंदों पर नौ रन का योगदान दिया।

180 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैंटोनमेंट बोर्ड आगरा की टीम होटलियर्स हरिकेन के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। पूरी टीम 17.5 ओवर में 95 रन बनाकर आउट हो गई। यशपाल सिंह ने सर्वाधिक 37 रन बनाए। अजय कुमार ने 19 और अजय चाहर ने नाबाद 13 रन बनाए।

होटलियर्स हरिकेन की ओर से मुनिश यादव और जय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट हासिल किए। कप्तान गौरव यादव ने दो विकेट चटकाए, जबकि अशफाक अहमद और दिनेश कुमार को एक-एक विकेट मिला।


Credit By Amar Ujala

Back to top button