UP News: यूपी चुनाव: अखिलेश से सीट बंटवारे पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, बोले- कांग्रेस के हित सबसे ऊपर रखें – INA

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूरी दमखम के साथ उतरने की तैयारी में है. सोमवार (16 नवंबर) को दिल्ली में पार्टी की बड़ी बैठक हुई इस बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) से सीट बंटवारे को लेकर कहा कि यह सम्मानजनक होना चाहिए. बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा, सांसद इमरान मसूद और प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम मौजूद रहे.
जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं से कहा है कि सीट बंटवारे की बातचीत के दौरान कांग्रेस के हितों को सबसे ऊपर रखें. उन्होंने कहा ‘हम तभी दखल देंगे जब बहुत जरूरी हो. समाजवादी पार्टी के साथ सम्मानजनक सीट बंटवारे के लिए हर संभव कोशिश करने की आपको पूरी आजादी है’.
प्रियंका गांधी संभालेंगी कमान
बैठक में यह तय हुआ कि बातचीत की पूरी प्रक्रिया की कमान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी संभालेंगी. समाजवादी पार्टी के साथ बातचीत करने वाली समिति प्रियंका गांधी के संपर्क में रहेगी और उन्हें सारी जानकारी देगी. सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने पांच सदस्यीय कमेटी बनाई है. जो अखिलेश यादव के साथ सीटों के बंटवारे से लेकर बाकी तमाम विषयों पर मंथन और समन्वय स्थापित करेगी. इस कमेटी में प्रियंका गांधी, के सी वेणुगोपाल, राजेन्द्र पाल गौतम, इमरान मसूद और अराधना मिश्रा मोना होंगे.
दिसंबर से चुनाव प्रचार की तैयारी के निर्देश
कांग्रेस ने नेताओं को दिसंबर से चुनाव प्रचार की तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं. बताया जा रहा है कि राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव मिलकर भी चुनाव प्रचार कर सकते हैं. दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बनने के बाद संयुक्त चुनाव प्रचार की तैयारियां शुरू हो जाएंगी.
सपा के साथ साझा प्रचार कार्यक्रम
पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना, कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद और प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की मौजूदगी में हुई बैठक में दिसंबर से प्रचार की शुरुआत के लिए तैयारी करने का निर्देश दिया गया है. तय हुआ है कि समाजवादी पार्टी के साथ साझा प्रचार कार्यक्रम भी बनाए जाएं. खासकर सीट बंटवारा फाइनल होने के बाद ही अखिलेश यादव और राहुल गांधी के साझा कार्यक्रम तय होंगे.
राहुल के निर्देश के बाद कांग्रेस नेताओं की बैठक
इधर राहुल गांधी के निर्देश के तुरंत बाद कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई.सपा से समझौते की कल की बातचीत से पहले यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मोना , कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद, सोशल मीडिया हेड सुप्रिया श्रीनेत,सीएलपी वीरेंद्र चौधरी कि बीच यह बैठक कांग्रेस मुख्यालय में हुई. बैठक में दिसंबर से प्रचार अभियान शुरू करने, कल बातचीत में मांगी जाने वाली सीटों सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई. इसके साथ ही सोशल मीडिया कैंपेन कैसे करना है इसको लेकर भी बीतचीत हुई. सपा के साथ मंगलवार ( 17 नवंबर ) को सीट बंटवारे की बात कांग्रेस की तरफ से राजेंद्र पाल गौतम, आराधना मिश्रा मोना और इमरान मसूद बात करेंगे.
कल कांग्रेस और सपा की बैठक
विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे के मुद्दे पर मंगलवार (17 नवंबर) को पहली बैठक प्रस्तावित है. इससे पहले ही कांग्रेस अपना पक्ष मजबूत करने में लगी है और पार्टी का लक्ष्य सीटों की संख्या को लेकर अपनी जोरदार दावेदारी पेश करने का है.
यूपी चुनाव: अखिलेश से सीट बंटवारे पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, बोले- कांग्रेस के हित सबसे ऊपर रखें
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,