Sport : ये हैं U19 एशिया कप में तहलका मचाने वाले 10 खिलाड़ी, जिनका IPL 2027 ऑक्शन में बिकना तय, फ्रेंचाइजी दिल खोलकर लगाएंगी बोली #INA

IPL 2027: अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत की युवा टीम ने पाकिस्तान को धूल चटाई और खिताबी जीत दर्ज की. इसी के साथ भारत ने नौवीं बार इस खिताब पर कब्जा जमाया. पूरे टूर्नामेंट में भारतीय युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया, जिसमें कुछ खिलाड़ी तो ऐसे रहे, जिनपर अब आईपीएल 2027 की नीलामी में फ्रेंचाइजियों की नजरें टिकी होंगी. आइए इस आर्टिकल में आपको 10 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने अंडर-19 एशिया कप में धाक जमाई और अब उनपर फ्रेंचाइजियों की नजरें होंगी.

आर्यवीर सहवाग

दिग्गज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप 2026 में बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन किया. आर्यवीर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने 5 पारियों में 90.25 की शानदार औसत से कुल 361 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 3 अर्धशतक निकले. उनका बेस्ट स्कोर 160 रन रहा, जो उन्होंने यूएई के खिलाफ बनाया था. पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में भी आर्यवीर ने 61 गेंदों पर 58 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली. उन्हें टूर्नामेंट का बेस्ट खिलाड़ी चुना गया.

आर्यवीर की बल्लेबाजी में आक्रामकता के साथ पारी को संभालने की क्षमता भी दिखाई देती है. IPL फ्रेंचाइजी उन्हें भविष्य के ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर देख सकती हैं. खासकर उन टीमों की नजर उन पर होगी, जिन्हें टॉप ऑर्डर में युवा खिलाड़ी की तलाश होगी.

मोहित उल्वा

मोहित उल्वा ने अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में ऐसा प्रदर्शन किया, जिसे भारतीय क्रिकेट में हमेशा याद किया जाएगा. पाकिस्तान के खिलाफ खिताबी मुकाबले में जब भारतीय टीम मुश्किल में थी, तब मोहित ने अपनी बल्लेबाजी से मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने 26 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाए. उनकी पारी में पांच चौके और तीन छक्के शामिल रहे. आखिरी गेंद पर चौका लगाकर भारत को जीत दिलाने वाले मोहित को फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.

मोहित उल्वा ने सीरीज में 5 मैच खेले, जिसकी 3 पारियों में उन्हें बल्लेबाजी का मौका मिला. जहां, उन्होंने 157.50 की स्ट्राइक रेट और 63 के औसत से 63 रन बनाए. मोहित बल्ले के साथ-साथ गेंद के साथ भी योगदान देते हैं. ऐसे खिलाड़ी IPL टीमों के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं, क्योंकि वे निचले क्रम में बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी का विकल्प भी देते हैं. अब IPL 2027 की नीलामी में उन्हें खरीददार मिल सकता है.

मनल चौहान

मनल चौहान ने भी अंडर-19 एशिया कप में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से प्रभावित किया. वह भारतीय टीम में ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हैं. पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में जब भारतीय टीम लगातार विकेट गंवा रही थी, तब मनाल ने मोहित उल्वा के साथ मिलकर टीम को मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकालने की कोशिश की.

उन्होंने फाइनल में सिर्फ 32 गेंदों पर 47 रन की तेजतर्रार पारी खेली, जिसमें उन्होंने इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और 3 छक्के लगाए. मनल और मोहित के बीच 57 रनों की अहम साझेदारी हुई, जिसने भारत की जीत की उम्मीदों को जिंदा रखा था.

मनल की सबसे बड़ी खूबी उनकी बल्लेबाजी में तेजी और दबाव में खेलने की क्षमता है. वह जरूरत पड़ने पर तेजी से रन बना सकते हैं और ऑलराउंडर होने के कारण टीम को अतिरिक्त विकल्प भी देते हैं. IPL 2027 के ऑक्शन में ऐसी प्रतिभा पर फ्रेंचाइजी दांव लगा सकती हैं.

लक्ष्य रायचंदानी

अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम के कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने अपनी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया है. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी की और टीम को कई अहम मौकों पर संभाला. पाकिस्तान के साथ खेले गए फाइनल में भी 338  रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने 101 गेंदों पर 80 रन की पारी खेली. अफगानिस्तान के खिलाफ फाइनल में भी उन्होंने 90 गेंदों पर 93 रन की पारी खेली.

लक्ष्य ने टूर्नामेंट में 5 मैचों की 5 पारियों में 84.38 की स्ट्राइक रेट और 60.75 के औसत से  243 रन बनाए. उनकी बल्लेबाजी की खासियत यह है कि वह परिस्थिति के अनुसार अपने खेल में बदलाव कर सकते हैं. IPL फ्रेंचाइजी ऐसे युवा टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को अपने साथ जोड़ना पसंद करती हैं, जो भविष्य में टीम के लिए बड़ी भूमिका निभा सकें. ऐसे में IPL 2027 ऑक्शन में उन पर फ्रेंचाइजियां दांव लगा सकती हैं.

अर्जुन राजपूत

अर्जुन राजपूत भारतीय अंडर-19 टीम के प्रतिभाशाली ऑलराउंडर हैं. उन्होंने एशिया कप में बल्ले और गेंद दोनों से अपनी उपयोगिता दिखाई. अर्जुन ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में शानदार शतक लगाकर अपनी बल्लेबाजी क्षमता का परिचय दिया. उन्होंने सिर्फ 85 गेंदों में 107 रन की पारी खेली.

टूर्नामेंट के आंकड़ों पर नजर डालें तो अर्जुन ने 3 पारियों में औसत 42.33 और 117.59 स्ट्राइक रेट से 127 रन बनाए. इसके अलावा नेपाल के खिलाफ उन्होंने गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए 3 विकेट हासिल किए.

अर्जुन की सबसे बड़ी ताकत उनका ऑलराउंड गेम है. वह मध्यक्रम में तेजी से रन बनाने के साथ गेंदबाजी में भी टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं. IPL में ऐसे खिलाड़ियों की काफी मांग रहती है, जो एक से ज्यादा विभाग में योगदान दे सकें. इसलिए 2027 के ऑक्शन में अर्जुन राजपूत भी फ्रेंचाइजी के लिए ऑप्शन बन सकते हैं.

वीके विनीत

वीके विनीत भारतीय अंडर-19 टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। उन्होंने एशिया कप में अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया। पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में विनीत ने 21 गेंदों पर 24 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके निकले। वह आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करने की क्षमता रखते हैं और जरूरत पड़ने पर टीम के लिए उपयोगी ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं। विनीत की बल्लेबाजी और ऑलराउंड क्षमता उन्हें IPL फ्रेंचाइजियों के लिए दिलचस्प विकल्प बना सकती है।

काव्य पटेल

काव्य पटेल भारतीय अंडर-19 टीम के तेज गेंदबाज हैं, जिन्हें IPL 2027 में खरीददार मिल सकता है. उन्होंने एशिया कप में अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया. पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में काव्य ने 68 रन देकर 4 विकेट हासिल किए और पाकिस्तान को 337 में रोकने पर अहम भूमिका निभाई. काव्य की गेंदबाजी में गति और विकेट लेने की क्षमता है. ऐसे में IPL 2027 के ऑक्शन में फ्रेंचाइजियां उन्हें भविष्य के तेज गेंदबाज के रूप में देख सकती हैं.

ईशान सूद

ईशान सूद भारतीय अंडर-19 टीम के तेज गेंदबाज हैं. उन्होंने एशिया कप में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया. यूएई के खिलाफ मुकाबले में ईशान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 37 रन देकर चार विकेट हासिल किए. उन्होंने विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया और भारत की जीत में अहम योगदान दिया.

ईशान की खासियत उनकी तेज गेंदबाजी और विकेट निकालने की क्षमता है. युवा होने के बावजूद वह दबाव में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. IPL फ्रेंचाइजियां भारतीय तेज गेंदबाजों की तलाश में रहती हैं, ऐसे में ईशान पर भी नीलामी में नजर रह सकती है.

चिगुरुपति वेंकट

चिगुरुपति वेंकट ने पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप फाइनल में गेंद और बल्ले दोनों से योगदान दिया और हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा. उन्होंने 2 विकेट लिए थे और जब टीम इंडिया को रनों की जरूरत थी, तब उन्होंने 8 गेंद पर 2 चौकों की मदद से 11 रन बनाए.

इसके बाद भारतीय टीम की बल्लेबाजी के दौरान भी उन्होंने उपयोगी योगदान दिया. वेंकट ने मोहित उल्वा के साथ आखिरी विकेट के लिए 30 रनों की नाबाद साझेदारी की और आठ गेंदों पर 11 रन बनाए. उनका ऑलराउंड प्रदर्शन IPL फ्रेंचाइजियों को का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर सकती है.

अन्वय द्रविड़

पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ ने अंडर-19 एशिया कप में विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में अपनी प्रतिभा दिखाई. पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में उन्होंने 12 गेंदों पर 19 रन बनाए. उनकी पारी में तीन चौके शामिल रहे. अन्वय की सबसे बड़ी खासियत उनकी आक्रामक बल्लेबाजी है. वह मध्यक्रम में उतरकर पहली ही गेंद से बड़े शॉट खेलने की क्षमता रखते हैं.

इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ यूथ वनडे में उन्होंने 67 गेंदों पर 87 रन बनाए थे. घरेलू क्रिकेट में भी उनके नाम 151 गेंदों पर 100 से ज्यादा रनों की पारी दर्ज है. विकेटकीपर की तलाश कर रही फ्रेंचाइजियां अन्वय पर IPL 2027 में बोली लगा सकती हैं.

ये भी पढ़ें: 58 सालों में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड में खेली हैं 10 टेस्ट सीरीज, जीत से ज्यादा में मिली है हार, टेंशन बढ़ाने वाले हैं रिकॉर्ड

ये हैं U19 एशिया कप में तहलका मचाने वाले 10 खिलाड़ी, जिनका IPL 2027 ऑक्शन में बिकना तय, फ्रेंचाइजी दिल खोलकर लगाएंगी बोली





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button