Sport : IPL 2027: कल ऑस्ट्रेलिया का कोई बड़ा खिलाड़ी हो सकता है रिलीज, रेस में 3 बड़े दिग्गज शामिल #INA

IPL 2027: आईपीएल 2027 के मिनी-ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजियों को कल यानी 17 नवंबर तक अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की अंतिम लिस्ट सौंपनी है. रिटेंशन डेडलाइन से ठीक पहले क्रिकेट जगत में एक खबर ने सनसनी फैला दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कल जारी होने वाली रिलीज लिस्ट में एक बहुत बड़ा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शामिल होने वाला है, जिसका नाम सुनकर फैंस को सबसे बड़ा झटका लग सकता है. ताजा खबरों के अनुसार जोश हेजलवुड और कैमरन ग्रीन को उनकी फ्रेंचाइजियों द्वारा रिटेन किया जा सकता है, इसलिए अब क्रिकेट गलियारों में 3 बड़े ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों को लेकर अटकलें सबसे ज्यादा तेज हो गई हैं. आइए जानते हैं कि कल किस स्टार ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर गाज गिर सकती है.
1. ट्रेविस हेड (सनराइजर्स हैदराबाद -14 करोड़ रुपये)
सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक ओपनर ट्रेविस हेड का नाम इस चर्चा में सबसे तेजी से उभर रहा है. हेड ने पिछले कुछ सीजन में हैदराबाद के लिए शानदार बल्लेबाजी की है, लेकिन IPL 2027 में उनके खेलने (उपलब्धता) को लेकर संशय बना हुआ है. ऑस्ट्रेलिया के व्यस्त अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल और वर्कलोड को देखते हुए अगर हेड पूरे सीजन के लिए उपलब्ध नहीं रहते हैं, तो SRH 14 करोड़ रुपये बचाने के लिए उन्हें रिलीज करके सबको चौंका सकती है.
BIGGEST SHOCK FOR TOMORROW:
– One of the big Australian player will be released. [Cricinfo] pic.twitter.com/kS54DohQum
— Johns. (@CricCrazyJohns) November 16, 2026
2. पैट कमिंस (सनराइजर्स हैदराबाद – 18 करोड़ रुपये)
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस के नाम की भी काफी चर्चा हो रही है. साल 2027 में ऑस्ट्रेलिया को कई बड़ी टेस्ट सीरीज (एशेज और 150वीं वर्षगांठ टेस्ट) और वनडे वर्ल्ड कप खेलना है. वर्कलोड मैनेजमेंट और पूरे सीजन उपलब्ध न रह पाने की आशंका के चलते हैदराबाद की टीम कमिंस को लेकर कोई चौंकाने वाला कदम उठा सकती है.
3. मिचेल स्टार्क (दिल्ली कैपिटल्स – 11.75 करोड़ रुपये)
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भी इस संभावित लिस्ट में शामिल हैं. स्टार्क अपनी नेशनल टीम के मुकाबलों को हमेशा प्राथमिकता देते हैं. आईपीएल 2027 के दौरान ऑस्ट्रेलिया के बिजी अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल को देखते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम उनकी जगह किसी ऐसे विदेशी गेंदबाज को ऑक्शन में टारगेट कर सकती है, जो पूरे टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध रहे.
कल शाम तक साफ हो जाएगी पूरी तस्वीर
क्रिकेट फैंस की नजरें अब कल यानी 17 नवंबर की शाम पर टिकी हैं, जब सभी फ्रेंचाइजी अपनी आधिकारिक रिटेंशन लिस्ट जारी करेंगी. देखना दिलचस्प होगा कि इन तीन दिग्गजों में से किस ऑस्ट्रेलियाई सुपरस्टार का पत्ता कटता है या फिर कोई और बड़ा नाम फैंस को चौंकाता है.
यह भी पढ़ें: IPL 2027: RR और LSG में बड़ी ट्रेड डील, मोहम्मद शमी और एम सिद्धार्थ के बदले लखनऊ आएगा यह स्टार ऑलराउंडर
IPL 2027: कल ऑस्ट्रेलिया का कोई बड़ा खिलाड़ी हो सकता है रिलीज, रेस में 3 बड़े दिग्गज शामिल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,