PM मोदी और ट्रम्प की आज फिलीपींस में मुलाकात:क्वाड बैठक में शामिल होंगे; अमेरिकी राष्ट्रपति के दौरे के विरोध में मनीला में प्रदर्शन- INA NEWS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प मंगलवार को फिलीपींस में मुलाकात करेंगे। दोनों नेता आज राजधानी मनीला में क्वाड देशों की बैठक में शामिल होंगे। इस बीच, फिलीपींस में ट्रम्प के दौरे का विरोध भी शुरू हो गया है। मनीला में कई प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरकर अमेरिकी नीतियों और ट्रम्प की यात्रा का विरोध कर रहे हैं। दो साल बाद एक साथ बैठेंगे क्वाड के नेता क्वाड में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। इसका मकसद हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और सहयोग बढ़ाना है। इस बैठक में मोदी और ट्रम्प के अलावा ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची भी शामिल होंगी। चारों देशों के नेता इससे पहले सितंबर 2024 में अमेरिका के डेलावेयर में मिले थे। उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बैठक की अध्यक्षता की थी। इसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र को स्वतंत्र और खुला बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई गई थी। साथ ही समुद्री सुरक्षा में सहयोग बढ़ाने की पहल की गई थी। क्वाड बैठक में क्या बातचीत हो सकती है? ट्रम्प के दौरे के खिलाफ लोग सड़कों पर क्यों उतरे? ट्रम्प के मनीला पहुंचने से पहले 15 नवंबर और 16 नवंबर को उनके दौरे के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने मार्च निकाला। वे आसियान सम्मेलन स्थल की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई। रॉयटर्स के मुताबिक, प्रदर्शन में न्यू पैट्रियॉटिक अलायंस से जुड़े कार्यकर्ता भी शामिल थे। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे टेडी कैसीनो ने राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार को विदेशी नेताओं के स्वागत के बजाय अपने लोगों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ईरान युद्ध के चलते फिलीपींस में महंगाई और आर्थिक संकट बढ़ रहा है। उन्होंने अमेरिका की पैक्स सिलिका परियोजना का भी विरोध किया। उनका कहना है कि इससे हजारों आदिवासी विस्थापित हो सकते हैं और पर्यावरण को नुकसान पहुंच सकता है। PM मोदी तीन दिन के दौरे पर फिलीपींस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को तीन दिन के दौरे पर फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंचे। यहां उन्होंने फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर की ओर से आयोजित आसियान गाला डिनर में हिस्सा लिया। इस दौरान मोदी फिलीपींस की पारंपरिक पुरुष पोशाक ‘बारोंग टैगलॉग’ पहने नजर आए। वह कार्यक्रम में खास तौर पर तैयार की गई टुक-टुक से पहुंचे। मोदी आज 23वें आसियान-भारत समिट और 21वें ईस्ट एशिया समिट में शामिल होंगे। इस दौरान उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प से भी मुलाकात होगी। आसियान समिट क्यों अहम है? इस बार आसियान समिट में खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, क्षेत्रीय शांति, प्रवासी मजदूरों और अंतरराष्ट्रीय अपराध जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है। पश्चिम एशिया के संघर्ष से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी है। दक्षिण चीन सागर में चीन और आसियान देशों के बीच विवाद भी चर्चा का मुद्दा है। तनाव कम करने के लिए दोनों पक्ष आचार संहिता बनाने पर बातचीत कर रहे हैं। इसके करीब 80% मसौदे पर सहमति बन गई है, लेकिन कुछ मुद्दों पर मतभेद बाकी हैं। समिट के आखिर में फिलीपींस आसियान की अध्यक्षता सिंगापुर को सौंप देगा।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button