Sport : "मैं लगातार सीता-राम सीता-राम जप रहा था…', टूर्नामेंट जीतने के बाद आर्यवीर सहवाग का बयान हुआ वायरल #INA

Aaryavir Sehwag: अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल मैच में भारत ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हराकर जीत दर्ज की. रोमांचक मुकाबले में आखिरी गेंद पर मोहित उल्वा ने चौका लगाकर टीम इंडिया को 337 रनों के लक्ष्य के पार पहुंचाया. इसके बाद भारत के युवा खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने जमकर जीत का जश्न मनाया. अब इस जीत के बाद बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडिल पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें भारत के युवा सलामी बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग बता रहे हैं कि मैच के दौरान वह 32वें ओवर के बाद से ही सीता-राम, सीता-राम जप रहे थे.
आर्यवीर सहवाग ने क्या-क्या कहा?
Fighting through pain in an emotional rollercoaster of a final 🫡
🎥 Captain Lakshya Raichandani and Player of the Tournament Aaryavir Sehwag relive the tense moments, playing through injury, and lifting the #MensU19AsiaCup trophy 🏆
WATCH 🔽https://t.co/VgnTv5NQc2
— BCCI (@BCCI) November 16, 2026
अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 338 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया था. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने आखिरी गेंद पर लक्ष्य को हासिल किया. भारत की ओर से आर्यवीर सहवाह ने 61 गेंद पर 58 रन की पारी खेली और आर्यवीर के ही रूप में भारत को पहला झटका लगा था. आर्यवीर ने अपनी पारी में 9 विकेट चटकाए. आर्यवीर ने बताया है कि वह फाइनल मैच के रोमांच के दौरान लगातार सीता-राम, सीता-राम का जाप कर रहे थे.
आर्यवीर सहवाग ने कहा, “मैंने लक्ष्य को भी नोटिस किया था, मुझे नहीं पता कि वो कौन सा नाम जप कर रहा था, लेकिन मैं तो सीता-राम, सीता राम ही जप रहा था 32वें ओवर से… मैं लगातार जाप कर रहा था. हां हमें टीम पर भरोसा था. सब एक ही जगह बैठे हुए थे, कोई भी अपनी जगह से हिल नहीं रहा था. सबको पूरा भरोसा था कि लड़के कर लेंगे… लड़के कर लेंगे…फिर भगवान की कृपा हो गई और मोहित ने वो आखिरी शॉट मारा और फिर सब भारत के फेवर में हुआ. बिलकुल इमोशनल रोलर-कोस्टर.”
Another milestone, same trademark finish! 😍
Aaryavir Sehwag brought up his fifty with a six. 💥
Watch #AFGvIND in the DP World Men’s U19 Asia Cup, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV pic.twitter.com/iqzisSX78h
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 12, 2026
सबसे जरूरी था टूर्नामेंट जीतना
आर्यवीर सहवाग ने आगे कहा, “जब हम इस टूर्नामेंट में आए, तो जाहिर तौर पर हमें लगा कि ज्यादा से ज्यादा रन बनाऊं, लेकिन हम सबका लक्ष्य तो एशिया कप जीतना था. भगवना का शुक्र है कि हमने जीता… सबसे ज्यादा जरूरी यही था कि हम टूर्नामेंट जीतें. मैं रन के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा था. मैं बस एक टाइम पर एक मैच, एक टाइम पर एक बॉल के बारे में सोच रहा था.”
𝐓𝐀𝐊𝐄 𝐀 𝐁𝐎𝐖, 𝐂𝐇𝐀𝐌𝐏! 👏✨
Aaryavir Sehwag is the Player of the Series after a sensational, fearless campaign for Team India! 🏏#SonySportsNetwork #SonyLIV #PAKVIND pic.twitter.com/JRsDOImz1G
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 14, 2026
आर्यवीर सहवाग ने जीता प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड
19 साल के आर्यवीर सहवाह ने अंडर-19 एशिया कप 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया. वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने 5 मैचों की 5 पारियों में 90.25 की शानदार औसत से कुल 361 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 3 अर्धशतक निकले. उनका बेस्ट स्कोर 160 रन रहा, जो उन्होंने यूएई के खिलाफ बनाया था.
ये भी पढ़ें: ‘KKR को एक लीडर की जरूरत है…’, इरफान पठान ने यशस्वी जायसवाल की ट्रेडिंग की खबरों पर दिया बड़ा बयान
"मैं लगातार सीता-राम सीता-राम जप रहा था…', टूर्नामेंट जीतने के बाद आर्यवीर सहवाग का बयान हुआ वायरल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,