Tach – एयरटेल के इस ऑफर में छिपे हैं 6 बड़े फायदे, मूवी टिकट से लेकर फूड ऑर्डर तक पर मिल रही छूट

एयरटेल अपने ग्राहकों को सिर्फ मोबाइल और इंटरनेट सर्विस ही नहीं, बल्कि कई दूसरी सुविधाओं का भी फायदा दे रहा है. कंपनी के एयरटेल Insider प्रोग्राम के तहत यूजर्स को पढ़ाई, शॉपिंग, मनोरंजन और हेल्थकेयर जैसी कैटेगरी में ₹30,000 से ज्यादा के बेनिफिट मिल रहे हैं. इनमें Super Duolingo का एक साल का सब्सक्रिप्शन, चुनिंदा iPhone पर छूट, मूवी टिकट ऑफर और फूड ऑर्डर पर बचत जैसे फायदे शामिल हैं.
इन ऑफर्स का फायदा लेने के लिए ग्राहकों को अलग-अलग ब्रांड की वेबसाइट पर भटकने की जरूरत नहीं है. एयरटेल Thanks ऐप के जरिए उपलब्ध डील देखी और रिडीम की जा सकती हैं. आइए जानते हैं कि एयरटेल Insider में इस समय कौन-कौन से ऑफर मिल रहे हैं और उनका फायदा कैसे उठाया जा सकता है.
एयरटेल Insider में मिल रहे हैं ये ऑफर
एयरटेल ने इस प्रोग्राम में अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई ब्रांड के साथ पार्टनरशिप की है. इसमें पढ़ाई से लेकर शॉपिंग और मनोरंजन तक के फायदे शामिल हैं.
पढ़ाई के लिए Duolingo: ग्राहकों को Super Duolingo का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है. इसकी कीमत ₹3,120 बताई गई है. इससे यूजर्स भाषा सीखने वाले प्लेटफॉर्म की प्रीमियम सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं.
iPhone खरीदने पर बचत: Croma और Apple के जरिए चुनिंदा iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 मॉडल पर कुल ₹23,000 तक की बचत का मौका है. हालांकि, यह छूट सभी iPhone मॉडल पर लागू नहीं होगी.
ऑडियो कंटेंट का मजा: Pocket FM Premium का तीन महीने का सब्सक्रिप्शन भी एयरटेल Insider के तहत दिया जा रहा है.
मूवी टिकट पर ऑफर: Cinepolis में दो टिकट खरीदने पर एक टिकट मुफ्त मिल रहा है. इस डील में अधिकतम ₹150 तक की छूट मिल सकती है.
फूड और ड्रिंक्स पर छूट: एयरटेल Postpaid ग्राहक Cinepolis में खाने-पीने के ऑर्डर पर ₹300 की बचत कर सकते हैं. इसके लिए ऑर्डर की कीमत कम से कम ₹1,500 होनी चाहिए.
हेल्थकेयर बेनिफिट: Apollo 24×7 की ओर से छह महीने की Apollo Circle Membership भी ऑफर में शामिल है.
कंपनी के मुताबिक, इन सभी उपलब्ध डील को रिडीम करने पर ग्राहकों को ₹30,000 से ज्यादा के फायदे मिल सकते हैं. हालांकि, हर ऑफर की अपनी शर्तें और पात्रता नियम हैं. इसलिए किसी भी डील को इस्तेमाल करने से पहले उसकी जानकारी जरूर देख लें.
कैसे मिलेगा एयरटेल Insider का ये ऑफर?
इन ऑफर्स को पाने के लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में एयरटेल Thanks ऐप खोलें. यहां अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग-इन करें. इसके बाद ऐप में एयरटेल Insider सेक्शन पर जाएं. यहां आपको उपलब्ध सभी ऑफर्स की जानकारी मिल जाएगी.
जिस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं, उसे चुनें और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए रिवॉर्ड रिडीम कर लें. ध्यान रखें कि अलग-अलग सर्विस के लिए रिडीम करने का तरीका अलग हो सकता है.
Source link