UP News: दिल्ली-UP में कोहरा… बिहार में रात को ठंड की दस्तक, इन राज्यों में होगी बारिश; हिमाचल-उत्तराखंड में माइनस में पहुंचा पारा – INA

Aaj Ka Mausam: इन दिनों उत्तर भारत में सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट की वजह ठंड महसूस की जाने लगी है. सुबह के समय उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरा भी नजर आने लगा है. वहीं दक्षिण भारत के राज्यों में बरसात का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी बीच बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन आज यानी 17 नवंबर की शाम तक प्रचंड चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है. इसके प्रभाव से आज दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक हो सकती है.
देश की राजधानी दिल्ली में आज हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है. अधिकतम 27 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है. राजधानी में 22 नवंबर तक हल्के कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है. फिलहाल मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है.
यूपी और बिहार में रहेगा कोहरा
उत्तर प्रदेश में आज बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन सुबह के समय घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है. मौसम विभाग ने प्रदेश में कुछ स्थानों पर घने कोहरे की चेतावनी दी है. खासकर सुबह और रात के समय सड़कों पर दृश्यता कम हो सकती है. बिहार में आज सुबह और रात के समय ठंड का एहसास होने लगा है. कई जिलों में सुबह हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है. झारखंड के अधिकतम जिलों में मौसम शुष्क रहने और आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है.
राजस्थान से बंगाल तक कैसा रहेगा मौसम?
राजस्थान में उत्तरी हवाओं का प्रभाव बढ़ने के साथ सर्दी का असर और तेज हो सकता है. अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है. हालांकि, फिलहाल प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है. मध्य प्रदेश में आज किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा. सुबह और शाम ठंड का अहसास होगा. गंगा के मैदानी इलाके वाले पश्चिम बंगाल में 20 नवंबर को व्यापक स्तर पर बारिश हो सकती है. राज्य में 19 और 20 नवंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. ओडिशा में कल कुछ स्थानों पर भारी बारिश और गरज-चमक की संभावना है.
पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में बारिश
पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश में मंगलवार को कुछ स्थानों पर हल्की से छिटपुट बारिश हो सकती है. अगले कुछ दिनों तक भी यहां मौसम की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है. असम और मेघालय में आज बारिश की संभावना नहीं है. 19 नवंबर से फिर दोनों राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम में कल कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. केरल और माहे में आज कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. त्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.
हिमाचल-उत्तराखंड में माइनस में पारा
उत्तराखंड में आज सभी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है. पहाड़ी इलाकों में कोहरा छाया रहेगा. वहीं, बर्फबारी से पहाड़ों में ठंड बढ़ गई है. आज सुबह केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री में तापमान माइनस में दर्ज किया गया. हिमाचल प्रदेश में आज कुकुमसेरी, केलंग में और कल्पा में तापमान माइनस में पहुंच गया.
ये भी पढ़ें: दिल्ली के खजूरी खास में मर्डर, बाइक सवार हमलावरों ने युवक को मारी गोली
दिल्ली-UP में कोहरा… बिहार में रात को ठंड की दस्तक, इन राज्यों में होगी बारिश; हिमाचल-उत्तराखंड में माइनस में पहुंचा पारा
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,