Sport : W, 0, W, 0, W, 0… आग उगल रही है मयंक यादव की गेंदबाजी, पंजाब के खिलाफ अपने पहले ही ओवर में झटके 3 विकेट #INA

Mayank Yadav: भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव इन दिनों सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में अपनी घातक गेंदबाजी से कहर बरपा रहे हैं. दिल्ली की ओर से खेलते हुए मयंक ने महज दो दिनों के अंदर लगातार दो मैचों में विरोधी बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी है. 16 नवंबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में पंजाब के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मयंक यादव ने अपने पहले ही ओवर में बिना कोई रन दिए 3 विकेट झटककर सनसनी फैला दी. इससे दो दिन पहले ही उन्होंने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 5 विकेट लिए थे.

पहली 5 गेंदों में 3 शिकार और एक भी रन नहीं

पंजाब के खिलाफ 241 रनों के लक्ष्य का बचाव करने उतरी दिल्ली की टीम ने पारी के चौथे ओवर में मयंक यादव को गेंद थमाई. इससे पहले पंजाब ने शुरुआती 3 ओवर में 40 रन बनाकर तेज शुरुआत की थी, लेकिन मयंक के आते ही मैच का नक्शा पलट गया. मयंक ने अपने इस पहले ही ओवर में 3 विकेट के साथ मेडन ओवर निकालकर पंजाब के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया. उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर विहान मल्होत्रा (23 रन) को आउट किया. इसके बाद तीसरी गेंद पर उदय सहारन (0) और पांचवीं गेंद पर अर्जुन राजपूत (0) को पवेलियन की राह दिखा दी. इस ओवर में पंजाब का कोई भी बल्लेबाज एक भी रन नहीं बना सका.

मयंक यादव ने झटके कुल 4 विकेट, दिल्ली को मिली 109 रनों से बड़ी जीत

अपने पहले ओवर में कहर बरपाने के बाद मयंक यादव ने मैच में कुल 3 ओवर की गेंदबाजी की और सिर्फ 12 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. उनकी इस घातक गेंदबाजी के सामने पंजाब की पूरी टीम 17.5 ओवर में 131 रनों पर ढेर हो गई. इससे पहले दिल्ली ने यश धुल (नाबाद 78 रन) और प्रियांश आर्या के अर्धशतक की बदौलत 240/5 का विशाल स्कोर बनाया था. दिल्ली ने यह मुकाबला 109 रनों के बड़े अंतर से जीता और मयंक यादव को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.

दो दिन पहले ही लिया था करियर का पहला ‘फाइफर’

मयंक यादव ने इस मैच से ठीक दो दिन पहले यानी 14 नवंबर को इस टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में उन्होंने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ भी ऐसी ही आग उगली थी. उस मैच में मयंक ने 3 ओवर में सिर्फ 14 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे, जो उनके प्रोफेशनल टी20 करियर का पहला फाइव-विकेट हॉल था.

 2 मैचों में 9 विकेट लेकर टीम इंडिया के लिए ठोकी मजबूत दावेदारी

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के शुरुआती दो मुकाबलों में मयंक यादव ने कुल 6 ओवर गेंदबाजी की है और सिर्फ 26 रन खर्च कर 9 विकेट चटका दिए हैं. लंबे समय से चोटों से जूझने के बाद मयंक जिस तरह से 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार और सटीक लाइन-लेंथ के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं, वह भारतीय क्रिकेट फैंस और टीम मैनेजमेंट के लिए बड़ी खुशखबरी है. अगर वह इसी तरह अपनी फिटनेस और लय बरकरार रखते हैं, तो जल्द ही फिर से नीली जर्सी में विरोधी बल्लेबाजों के होश उड़ाते नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें:  IPL 2027: RR और LSG में बड़ी ट्रेड डील, मोहम्मद शमी और एम सिद्धार्थ के बदले लखनऊ आएगा यह स्टार ऑलराउंडर

W, 0, W, 0, W, 0… आग उगल रही है मयंक यादव की गेंदबाजी, पंजाब के खिलाफ अपने पहले ही ओवर में झटके 3 विकेट





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button