खबर शहर , यूपी: कंगना रणौत के खिलाफ वाद में आज अंतिम बहस, किसानों पर की थी ये टिप्पणी; दोनों पक्ष देंगे तर्क – INA

भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के विरुद्ध दायर किसानों के अपमान के आरोपों के मामले में अब सोमवार को अंतिम बहस होगी। स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए अनुज कुमार सिंह की अदालत में वादी और प्रतिवादी पक्ष अपने-अपने तर्क रखेंगे।
वादी रमाशंकर शर्मा ने 11 सितंबर, 2024 को अदालत में वाद दायर किया था। 6 जून, 2026 को उन्होंने पुलिस आख्या को अधूरा बताते हुए प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। इसमें कहा गया कि अधूरी पुलिस आख्या के आधार पर मुकदमे की सुनवाई . नहीं बढ़ाई जा सकती। अदालत ने 4 अगस्त को प्रार्थनापत्र खारिज कर दिया।
इसके बाद वादी ने जिला जज की अदालत में आदेश को चुनौती देते हुए रिवीजन दाखिल किया। जिला जज संजय कुमार मलिक ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि अधीनस्थ अदालत का आदेश अंतिम नहीं बल्कि अंतर्वर्ती आदेश की श्रेणी में आता है।