Tach – 10 दिन तक चलेगी Oppo Watch 5 की बैटरी, हार्ट रेट से लेकर नींद तक करेगी ट्रैक, जानें कीमत

ओप्पो ने अपनी नई स्मार्टवॉच ओप्पो Watch 5 को चीन में लॉन्च कर दिया है. इसे कंपनी ने ओप्पो Reno 17 सीरीज, ओप्पो Pad Air 6 और ओप्पो Enco Clip 2 के साथ पेश किया है. नई वॉच में हेल्थ और फिटनेस से जुड़े कई फीचर्स दिए गए हैं. इसमें हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग के साथ स्लीप ट्रैकिंग की सुविधा भी मिलती है. इसके अलावा, वॉच में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड, बिल्ट-इन सैटेलाइट पोजिशनिंग और 10 दिन तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.
ओप्पो Watch 5 की शुरुआती कीमत चीन में CNY 899 (करीब 12,700 रुपये) रखी गई है. इस कीमत में Starry Black, Fairy Tale Green, Moonlight White और Wish Orange कलर ऑप्शन मिलेंगे. वहीं, Enchanted Purple कलर वेरिएंट की कीमत CNY 999 (करीब 14,000 रुपये) है.
चीन में इसकी बिक्री 20 नवंबर से शुरू होगी. फिलहाल कंपनी ने दूसरे बाजारों में इसकी उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है.
ओप्पो Watch 5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इस स्मार्टवॉच में 1.85 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 390×450 पिक्सल और पिक्सल डेंसिटी 322ppi है. स्पोर्ट्स मोड में इसकी पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक जाती है. डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए GG5 ग्लास दिया गया है. यह ColorOS Watch 17 पर काम करती है और Android 10 या इसके बाद के वर्जन के साथ iOS 16 या नए वर्जन वाले डिवाइस को सपोर्ट करती है.
कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.2, NFC पेमेंट और एक्सेस कार्ड सपोर्ट मिलता है. इसमें ओप्पो का Xiaobu Assist ant भी दिया गया है.
हेल्थ ट्रैकिंग के लिए वॉच में हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन की लगातार निगरानी की सुविधा है. यह दिल की धड़कन में गड़बड़ी होने पर अलर्ट दे सकती है. इसके अलावा, कलाई का तापमान मापने, मेंस्ट्रुअल साइकल ट्रैक करने और नींद का रिकॉर्ड रखने जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. यह स्लीप क्वालिटी रिपोर्ट और स्लीप एपनिया के जोखिम को ट्रैक भी करती है.
मिलते हैं रनिंग, स्विमिंग, साइकिलिंग जैसे मोड
फिटनेस के लिए इसमें रनिंग, स्विमिंग, साइकिलिंग और बैडमिंटन समेत 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं. इसमें Super Fat Burning Mode भी मिलता है. वॉच रनिंग, वॉकिंग और साइकिलिंग जैसी एक्टिविटी को अपने आप पहचान सकती है. इसके अलावा, यह वर्कआउट के बाद ट्रेनिंग इफेक्ट, फिटनेस लेवल और रिकवरी टाइम की जानकारी देती है.
ओप्पो Watch 5 में 351mAh की बैटरी है, जिसे मैग्नेटिक चार्जिंग से चार्ज किया जा सकता है. कंपनी के मुताबिक, लॉन्ग बैटरी लाइफ मोड में यह 10 दिन, स्टैंडर्ड मोड में 7 दिन और Always-On Display (AOD) चालू रखने पर 3 दिन तक चल सकती है.
लोकेशन ट्रैकिंग के लिए इसमें L1 सिंगल-फ्रीक्वेंसी सैटेलाइट पोजिशनिंग दी गई है. यह BeiDou, GPS, Galileo, GLONASS और QZSS सिस्टम को सपोर्ट करती है.
वॉच में एल्युमिनियम अलॉय केस और स्क्वायर डायल मिलता है. इसका साइज 42×37.27×9.2mm और बिना स्ट्रैप के वजन करीब 25 ग्राम है. स्ट्रैप के साथ इसका वजन कलर के हिसाब से 42 से 46 ग्राम तक है. पानी और धूल से बचाव के लिए इसे 5ATM, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है.
Source link