Sport : IND VS NZ: पहले टेस्ट में कैसी होगी भारत की प्लेइंग-11? शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, जानें किस-किस को मिलेगा मौका #INA

Shubman Gill Reveal Playing 11 Combination: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर से पहला टेस्ट मैच खेला जाने वाला है. ये मुकाबला वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला जाएगा. क्रिकेट फैंस के जहन में सवाल था कि वेलिंगटन टेस्ट मैच में भारत की प्लेइंग-11 कैसी होगी? अंतिम ग्यारह में किन-किन खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा और प्लेइंग कॉम्बिनेशन क्या होगा? अब भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बात की और टीम की तैयारियों के बारे में अहम जानकारी दी. उन्होंने बताया है कि टीम इंडिया 4 तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरेगी.

शुभमन गिल ने भारत की प्लेइंग इलेवन के बारे में बताया

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग-11 से पर्दा उठा दिया है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुष्टि कर दी है कि टीम इंडिया 4 तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरने वाली है. न्यूजीलैंड के हालात को देखते हुए, टीम मैनेजमेंट का मानना ​​है कि तेज गेंदबाजों से भरा गेंदबाजी आक्रमण मेजबान टीम के खिलाफ भारत को फायदा दिला सकता है.

मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिल ने कहा, “हम पक्के तौर पर चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरेंगे. हमारे सभी तेज गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, जो कि एक अच्छी समस्या (अच्छे विकल्पों का होना) है. वनडे सीरीज में भी तेज गेंदबाजों ने शानदार काम किया. हम अभी भी बेस्ट कॉम्बिनेशंस के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन हम चार तेज गेंदबाजों के साथ ही खेलेंगे.”

किन तेज गेंदबाजों को मिल सकता है मौका?

न्यूजीलैंड के साथ खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण का नेृत्वत्व जसप्रीत बुमराह करते नजर आ सकते हैं, जबकि मोहम्मद सिराज, आकाश दीप और प्रसिद्ध कृष्णा बाकी जगहों के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में प्रभावित करने वाले गुरनूर बराड़ भी टीम का हिस्सा हैं. वहीं, टेस्ट सीरीज से पहले बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को टीम से रिलीज कर दिया गया है.

नंबर-7 तक रहेगी बल्लेबाजी

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने यह भी बताया कि टीम अपनी प्लेइंग-11 तय करने से पहले बल्लेबाजी के विकल्पों पर विचार कर रही है. उम्मीद है कि टीम इंडिया 7 मुख्य बल्लेबाजों के साथ उतर सकती है, इसलिए निचले क्रम के बल्लेबाजों से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

गिल ने कहा, “हमारे पास सात बल्लेबाज होंगे. आठवें और नौवें नंबर पर अंशुल और आकाश हैं, जो थोड़ी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. इसलिए, हम अभी भी तय कर रहे हैं. नीतीश भी बल्लेबाजी कर सकते हैं. हमें यह भी ध्यान रखना होगा कि जब गेंद पुरानी हो जाएगी, तो हमें ऐसे गेंदबाजों की जरूरत होगी जो पिच पर जोर से गेंद पटक सकें (तेज और आक्रामक गेंदबाजी कर सकें).”

उन्होंने आगे कहा, “हम 4 तेज गेंदबाजों को खिलाना चाहते हैं, लेकिन अभी यह तय नहीं है कि कौन से चार गेंदबाज खेलेंगे. हमने देखा है कि तीसरे दिन से पिच सपाट हो जाती है, इसलिए हमें ऐसे गेंदबाजों की जरूरत है जो पिच पर जोर से गेंद पटक सकें.”

भारत और न्यूजीलैंड का टेस्ट स्क्वाड

भारतीय क्रिकेट टीम : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज.

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम :  टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग

ये भी पढ़ें: गिल और केएल राहुल भी ‘अनजान’, न्यूजीलैंड में सिर्फ 3 भारतीय खिलाड़ियों के पास है टेस्ट खेलने का अनुभव

IND VS NZ: पहले टेस्ट में कैसी होगी भारत की प्लेइंग-11? शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, जानें किस-किस को मिलेगा मौका





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button