Tach – WhatsApp में फिलहाल नहीं जुड़ेंगे नए फीचर्स, सिर्फ इन दो हिस्सों का बदलने वाला है पूरा लुक

Last Updated:
WhatsApp अपने iPhone ऐप को Apple के Liquid Glass डिजाइन के हिसाब से अपडेट कर रहा है. नए बदलाव के तहत अब चैट इन्फो स्क्रीन और ड्रॉइंग एडिटर को नया लुक मिलने वाला है. इन दोनों जगहों पर बटन और एडिटिंग टूलबार पहले से ज्यादा पारदर्शी और ग्लास जैसे दिखाई देंगे. जानें WhatsApp के किन दो हिस्सों में बदलाव हो रहा है, Liquid Glass डिजाइन कैसा दिखेगा और यह अपडेट किन iPhone यूजर्स को मिल सकता है.
WhatsApp अपने iPhone ऐप को नए लुक में ढालने की तैयारी कर रहा है. iOS 26 के साथ Apple ने Liquid Glass डिजाइन पेश किया था, जिसके बाद से WhatsApp भी धीरे-धीरे अपने इंटरफेस में इस स्टाइल को शामिल कर रहा है. अब कंपनी चैट इन्फो स्क्रीन और ड्रॉइंग एडिटर में भी बदलाव कर रही है. नए डिजाइन में बटन और एडिटिंग टूलबार पहले से ज्यादा पारदर्शी और ग्लास जैसे दिखाई देंगे. फिलहाल यह बदलाव कुछ बीटा यूजर्स को मिलना शुरू हुआ है.
WhatsApp के इन दो हिस्सों में दिखेगा नया डिजाइन- फीचर ट्रैकर WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp के iOS 26.45.10.70 बीटा वर्जन में Liquid Glass डिजाइन से जुड़े नए बदलाव देखे गए हैं. Photo: WABetaInfo.
अभी डेवलपमेंट में है फीचर- WABetaInfo के अनुसार, वॉट्सऐप का यह नेटिव Location Status फीचर फिलहाल Android के लिए डेवलपमेंट में है. अभी इसे बीटा यूजर्स के लिए भी जारी नहीं किया गया है. कंपनी ने इसके लॉन्च की तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
पहला बदलाव चैट इन्फो स्क्रीन पर देखने को मिलेगा. जब यूजर किसी व्यक्ति या ग्रुप की प्रोफाइल खोलते हैं, तो नाम के नीचे कॉल, मैसेज और दूसरे कामों के लिए एक्शन बटन दिखाई देते हैं. अब इन बटनों को ट्रांसलूसेंट यानी हल्का ट्रांसपेरेन्ट लुक दिया जा रहा है. इससे बटन के पीछे मौजूद स्क्रीन का कंटेंट भी हल्का दिखाई दे सकेगा. कुल मिलाकर इनका लुक कांच की तरह होगा.
दूसरा बदलाव WhatsApp के ड्रॉइंग एडिटर में किया जा रहा है. इस टूल की मदद से यूजर फोटो या वीडियो पर कुछ लिख सकते हैं, ड्रॉइंग बना सकते हैं और एडिटिंग कर सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, अब इसके टूलबार और कंट्रोल्स को भी Liquid Glass स्टाइल में बदला जा रहा है. यहां भी ट्रांसपेरेन्ट इफेक्ट देखने को मिलेगा.
फिलहाल सिर्फ डिजाइन में होगा बदलाव- इन नए बदलावों से WhatsApp के किसी फीचर के काम करने के तरीके में बदलाव नहीं होगा. यानी चैट इन्फो स्क्रीन और ड्रॉइंग एडिटर में मिलने वाले विकल्प पहले की तरह ही काम करेंगे. बदलाव सिर्फ इनके दिखने के अंदाज में होगा.
Apple ने iOS 26 के साथ Liquid Glass डिजाइन पेश किया था. इसके बाद WhatsApp लगातार अपने iPhone ऐप के अलग-अलग हिस्सों को इसी स्टाइल में अपडेट कर रहा है. कंपनी का मकसद पूरे ऐप में एक जैसा डिजाइन अनुभव देना है.
WABetaInfo के अनुसार, नया इंटरफेस फिलहाल कुछ बीटा यूजर्स को मिल रहा है. इसके अलावा App Store से WhatsApp का लेटेस्ट वर्जन इस्तेमाल करने वाले कुछ यूजर्स तक भी यह बदलाव पहुंचने लगे हैं. हालांकि, इसे धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है. इसलिए ऐप अपडेट करने के तुरंत बाद सभी यूजर्स को नया डिजाइन दिखाई दे, यह जरूरी नहीं है. जिनके फोन में अभी बदलाव नहीं दिख रहा है, उन्हें इसके लिए इंतजार करना होगा.
WABetaInfo के अनुसार, नया इंटरफेस फिलहाल कुछ बीटा यूजर्स को मिल रहा है. इसके अलावा App Store से WhatsApp का लेटेस्ट वर्जन इस्तेमाल करने वाले कुछ यूजर्स तक भी यह बदलाव पहुंचने लगे हैं. हालांकि, इसे धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है. इसलिए ऐप अपडेट करने के तुरंत बाद सभी यूजर्स को नया डिजाइन दिखाई दे, यह जरूरी नहीं है. जिनके फोन में अभी बदलाव नहीं दिख रहा है, उन्हें इसके लिए इंतजार करना होगा.
Source link