Sport : आधिकारिक ऐलान! 2 बार पर्पल कैप जीतने वाले हर्षल पटेल की बदली टीम, सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 करोड़ के बदले किया ट्रेड #INA

Harshal Patel Trade: आईपीएल 2027 के रिटेंशन का आज आखिरी दिन है. इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. रिटेंशन लिस्ट जारी करने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने तेज गेंदबाज हर्षल पटेल को गुजरात टाइटंस के साथ कैश डील में ट्रेड कर लिया है. अब हर्षल आईपीएल 2027 में गुजरात टाइटंस की जर्सी में नजर आएंगे. बता दें, हर्षल ने आईपीएल में 2 बार पर्पल कैप जीती है, लेकिन पिछले सीजन SRH ने अपने युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया था और हर्षल को ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया था.

हर्षल पटेल हुए गुजरात टाइटंस में शामिल

2 बार पर्पल कैप जीतने वाले हर्षल पटेल सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से ट्रेड होकर अब गुजरात टाइटंस में शामिल हो गए हैं. आईपीएल 2025 ऑक्शन में SRH ने हर्षल पटेल को 8 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन अब वे 4 करोड़ रुपये में GT में शामिल हो रहे हैं. पिछले काफी वक्त से क्रिकेट के गलियारों में इस बारे में चर्चा हो रही थी, लेकिन अब हर्षल की ट्रेड की खबर की आधिकारिक पुष्टि हो गई है.

पिछले सीजन सिर्फ 5 मैच खेलने का मिला था चांस

अपनी गेंदबाजी में तरह-तरह के बदलाव करने और सूझबूझ से खेलने के लिए मशहूर, यह अनुभवी तेज गेंदबाज अपने साथ काफी अनुभव लेकर आते हैं. हालांकि, IPL 2026 में उनकी भूमिका सीमित रही, क्योंकि SRH ने भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन को ज्यादा प्राथमिकता दी. हर्षल ने केवल 5 मैच खेले, जिसमें वे कोई विकेट नहीं ले सके और उन्होंने प्रति ओवर 10.82 रन दिए.

2 बार पर्पल कैप जीत चुके हैं हर्षल पटेल

हर्षल पटेल एक कमाल के तेज गेंदबाज हैं और वह आईपीएल में 2 बार पर्पल कैप जीत चुके हैं. हर्षल ने आईपीएल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए 32 विकेट लिए थे और पहली बार पर्पल कैप जीती थी. वहीं, फिर आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए हर्षल ने 24 विकेट लिए और दूसरी बार पर्पल कैप अपने नाम की थी.

हर्षल पटेल के आईपीएल आंकड़े हैं ऐसे

हर्षल पटेल 2012 से ही आईपीएल का हिस्सा हैं और वह अपने कंसिस्टेंट प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अब तक आईपीएल में 124 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 121 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 24.68 के औसत से 151 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 8.92 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 16.6 का रहा है. इसके अलावा, बल्लेबाजी में इस खिलाड़ी ने 117.65 की स्ट्राइक रेट से 280 रन भी बनाए हैं.

ये भी पढ़ें: RCB से MI तक… सभी 10 फ्रेंचाइजियां अपने इन प्लेयर्स को IPL 2027 के लिए करेगी रिलीज, देखें बाहर होने वाले प्लेयर्स की लिस्ट

आधिकारिक ऐलान! 2 बार पर्पल कैप जीतने वाले हर्षल पटेल की बदली टीम, सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 करोड़ के बदले किया ट्रेड





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button