UP News: यूपी में अभी भी 2.58 करोड़ मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर! युवाओं के 72 लाख नाम भी नहीं जुड़े – INA

उत्तर प्रदेश में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग अभी भी मतदाता सूची से बाहर हैं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणावा ने 2026 की अनुमानित आबादी और ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के आंकड़ों की तुलना की. इसके मुताबिक, प्रदेश की अनुमानित आबादी 16 करोड़ 16 लाख 85 हजार है, जबकि ड्राफ्ट मतदाता सूची में 13 करोड़ 58 लाख 68 हजार 905 मतदाता दर्ज हैं. दोनों के बीच 2 करोड़ 58 लाख 16 हजार 95 का अंतर है.
इस अंतर को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन आयोग ने नए और छूटे हुए पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल कराने के लिए विशेष अभियान चलाने की तैयारी की है. खास तौर पर 18-19 साल के युवाओं और महिलाओं के शत-प्रतिशत पंजीकरण पर जोर दिया जाएगा.
कितने लोग अभी भी मतदाता सूची से बाहर?
- प्रदेश की अनुमानित आबादी 16 करोड़ 16 लाख 85 हजार है, जबकि ड्राफ्ट मतदाता सूची में कुल 13 करोड़ 58 लाख 68 हजार 905 मतदाता दर्ज हैं. इस तरह अनुमानित आबादी और मतदाताओं की संख्या के बीच 2 करोड़ 58 लाख 16 हजार 95 का अंतर है.
- पुरुषों की अनुमानित आबादी 8 करोड़ 32 लाख 76 हजार है, जबकि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 7 करोड़ 38 लाख 58 हजार 510 पुरुष मतदाता दर्ज हैं. इस लिहाज से पुरुषों की संख्या में 94 लाख 17 हजार 490 का अंतर है.
- वहीं, महिलाओं की अनुमानित आबादी 7 करोड़ 84 लाख 9 हजार है, जबकि मतदाता सूची में 6 करोड़ 20 लाख 6 हजार 353 महिला मतदाता हैं… यानी महिलाओं की अनुमानित आबादी और पंजीकृत महिला मतदाताओं के बीच 1 करोड़ 64 लाख 2 हजार 647 का अंतर है.
- इसी तरह 18 से 19 साल के आयु वर्ग में अनुमानित आबादी 84 लाख 47 हजार है, जबकि इस उम्र के केवल 11 लाख 83 हजार 352 मतदाता ड्राफ्ट सूची में दर्ज हैं. इस आयु वर्ग में 72 लाख 63 हजार 648 का अंतर सामने आया है.
छूटे हुए मतदाताओं को जोड़ने के लिए ये अभियान चलेंगे
निर्वाचन आयोग ने केवल BLO के भरोसे मतदाता पंजीकरण नहीं छोड़ने का फैसला किया है. अलग-अलग विभागों और संस्थाओं की मदद से ऐसे पात्र लोगों की पहचान की जाएगी, जिनका नाम विधानसभा की मतदाता सूची में नहीं है.
1. घर-घर जाकर महिलाओं के नाम जुड़वाए जाएंगे
इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा और ANM की मदद ली जाएगी. ये कर्मचारी अपने कार्यक्षेत्र में घर-घर जाकर पात्र महिलाओं की पहचान करेंगी. महिला स्वयं सहायता समूहों के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में छूटी हुई महिलाओं के नाम जुड़वाए जाएंगे.
2. स्कूल-कॉलेजों में युवाओं का पंजीकरण
18-19 साल के युवाओं को जोड़ने के लिए स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में विशेष अभियान चलाया जाएगा. इसके लिए इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) सक्रिय किए जाएंगे. NSS, NCC, नेहरू युवा केंद्र, युवक मंगल दल और भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की मदद ली जाएगी. पात्र विद्यार्थियों को फॉर्म-6 भरने के लिए प्रेरित किया जाएगा.
3. राशन कार्ड धारकों की सूची से होगा मिलान
खाद्य एवं रसद विभाग की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर पंजीकृत राशन कार्ड लाभार्थियों की सूची की जांच की जाएगी. इसमें 18 साल या उससे अधिक उम्र के ऐसे पात्र लोगों की पहचान होगी, जिनका नाम विधानसभा की मतदाता सूची में नहीं है. उन्हें फॉर्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में शामिल कराया जाएगा.
4. पंचायत और नगर निकाय की वोटर लिस्ट से मिलान
विधानसभा की मतदाता सूची का पंचायत और शहरी निकायों की मतदाता सूची से मिलान किया जाएगा. जिन पात्र नागरिकों के नाम पंचायत या नगर निकाय की सूची में हैं, लेकिन विधानसभा की मतदाता सूची में नहीं हैं, उनकी पहचान कर फॉर्म-6 भरवाया जाएगा.
5. सामाजिक और औद्योगिक संगठनों की मदद
सरकारी और निजी औद्योगिक संस्थानों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA), श्रमिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों, डॉक्टरों के संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद भी ली जाएगी. इन सभी से अपने क्षेत्रों में छूटे हुए पात्र मतदाताओं की पहचान कराने में सहयोग मांगा गया है.
यूपी में अभी भी 2.58 करोड़ मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर! युवाओं के 72 लाख नाम भी नहीं जुड़े
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,