Sport : सनराइजर्स हैदराबाद को झटका! IPL 2027 से बाहर हो सकते हैं ट्रेविस हेड, दिग्गज ने बताई इसकी असली वजह #INA

Travis Head: आईपीएल 2027 रिटेंशन से पहले एक के बाद एक बड़ी अपडेट सामने आ रही हैं. इस बीच पूर्व भारतीय दिग्गज रविचंद्रन अश्विन का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका लग सकता है. SRH के स्टार ओपनर ट्रेविस हेड आईपीएल 2027 मिस कर सकते हैं. अश्विन ने हेड के 20वें सीजन में न खेलने की वजह का भी खुलासा किया है.
ट्रेविस हेड नहीं खेलेंगे IPL 2027
ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी और सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर ट्रेविस हेड इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 20वें सीजन से बाहर हो सकते हैं. अगर ऐसा हुआ तो, अभिषेक शर्मा के साथ उनकी मशहूर और आक्रामक ओपनिंग जोड़ी भी टूट जाएगी.
रिपोर्ट के मुताबिक, हेड ने सनराइजर्स हैदराबाद को सूचित किया है कि वे बिजी इंटरनेशनल क्रिकेट कैलेंडर के कारण अपने वर्कलोड को मैनेज करने के लिए आगामी सीजन में नहीं खेलेंगे. रविचंद्रन अश्विन ने हेड को लेकर पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा- हो सकता है कि वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से ट्रैविस हेड जैसे खिलाड़ी को रिलीज कर दिया जाए. ऐसी स्थिति बन सकती है कि कोई टीम उन्हें कम कीमत पर खरीद ले और अगले साइकिल तक अपने साथ बनाए रखे. वे 32 साल के हैं और एक खिलाड़ी तथा लीडर के तौर पर उनमें काफी संभावनाएं हैं.
In case some one like a Travis Head is released due . work load management.
There could be a scenario where someone snaps him up as a bargain buy and holds on . him for the next cycle.
He is 32 Y.O & has solid upside as a player and leader.
#iplretention
— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) November 17, 2026
SRH की बैटिंग लाइनअप पर पड़ेगा असर
ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी ट्रेविस हेड का बाहर होना सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी लाइन-अप के लिए एक बड़ा झटका है, लेकिन उनके हटने से गोवा में 16 दिसंबर को होने वाली नीलामी (ऑक्शन) के लिए टीम के पास काफी बड़ी रकम उपलब्ध हो जाएगी. 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले, टीम ने ट्रैविस हेड को 14 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम देकर रिटेन किया था. इसलिए, जैसे ही IPL इस फैसले को मंजूरी देगा, हैदराबाद के ऑक्शन पर्स (नीलामी के लिए उपलब्ध बजट) में यह रकम जुड़ जाएगी.
ये भी पढ़ें: आधिकारिक ऐलान! 2 बार पर्पल कैप जीतने वाले हर्षल पटेल की बदली टीम, सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 करोड़ के बदले किया ट्रेड
सनराइजर्स हैदराबाद को झटका! IPL 2027 से बाहर हो सकते हैं ट्रेविस हेड, दिग्गज ने बताई इसकी असली वजह
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,