Sport : MS Dhoni के 5 ऐसे धाकड़ रिकॉर्ड, जिनका अगले कई सालों तक भी टूटना है नामुमकिन #INA

MS Dhoni Retirement: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 से पहले क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी और दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है. चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है. जी हां, अब आईपीएल 2027 में माही मैदान पर छक्के-चौके लगाते नजर नहीं आएंगे. हालांकि, फैंस के लिए ये खबर सुकून देने वाली होगी कि फ्रेंचाइजी ने उन्हें मेंटॉर के रूप में साथ जोड़ा है. इसका मतलब है कि वह बतौर मेंटॉर CSK के खेमे का हिस्सा होंगे. धोनी एक बेहतरीन कप्तान, बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं और अब ये तय है कि वह अपनी मेंटॉरशिप में चेन्नई सुपर किंग्स को उसकी 6वीं ट्रॉफी जिताने की पूरी कोशिश करेंगे. माही ने वैसे तो आईपीएल में इतने कारनामे किए हैं, जिनपर पूरी किताब लिखी जा सकती है. मगर, इस आर्टिकल में हम आपको धोनी के 5 ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं, जिनका टूटना बेहद मुश्किल होगा.
IPL में सबसे ज्यादा स्टंपिंग
बिजली की रफ्तार से स्टंपिंग करने वाले महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर स्टंपिंग का एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज है. माही आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने वाले विकेटकीपर हैं. उन्होंने अपने आईपीएल करियर में कुल 47 बल्लेबाजों को स्टंप आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखाया है. इस मामले में दिनेश कार्तिक दूसरे स्थान पर काबिज हैं, जिन्होंने 37 स्टंपिंग की हैं. उनका यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए किसी विकेटकीपर को लंबे समय तक लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा.
IPL में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी
धोनी के नाम आईपीएल इतिहास में विकेटकीपर के तौर पर ही नहीं, बल्कि कुल कैच लेने के मामले में भी बड़ा रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने आईपीएल करियर में 158 कैच पकड़े हैं. इस मामले में वह लीग के शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल हैं. धोनी ने विकेट के पीछे अपनी शानदार टाइमिंग और तेजी के दम पर कई मुश्किल कैच लपके हैं. उनके बाद दिनेश कार्तिक का नाम आता है.
Dear Mahendra Singh Dhoni,
Thanks for making #TATAIPL 𝗠𝗶𝗴𝗵𝘁𝘆 𝗦𝗽𝗲𝗰𝗶𝗮𝗹 🤗
We look forward . welcoming Mentor MSD soon 💛 @msdhoni pic.twitter.com/RWSEwNHGUL
— IndianPremierLeague (@IPL) November 17, 2026
IPL में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी
महेंद्र सिंह धोनी के नाम IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट की ओर से कुल 235 मुकाबलों में कप्तानी की है. इस दौरान उनकी टीम ने 136 मैचों में जीत हासिल की. इस मामले में रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 158 मैचों में कप्तानी की है. धोनी का यह रिकॉर्ड उनकी लंबी कप्तानी पारी और टीम पर खिलाड़ियों के भरोसे को दर्शाता है.
कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा IPL ट्रॉफी
एमएस धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में शामिल हैं. वह 5 ट्रॉफी के साथ रोहित शर्मा के साथ संयुक्त रूप से नंबर पर काबिज है. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में 5 बार चैंपियन बनाया है. धोनी के नेतृत्व में CSK ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में आईपीएल ट्रॉफी जीती. धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और कई बार फाइनल तक का सफर तय किया.
Meant . be! 💛#ForOurThala pic.twitter.com/ar0OMlu9uc
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 17, 2026
IPL में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा जीत
एमएस धोनी आईपीएल इतिहास में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा मुकाबले जीतने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने अपनी कप्तानी में कुल 136 मैचों में जीत हासिल की है. इस मामले में रोहित शर्मा 87 जीत के साथ दूसरे स्थान पर हैं. धोनी ने 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी शुरू की थी और अपनी रणनीति, शांत स्वभाव और खिलाड़ियों पर भरोसे के दम पर टीम को कई बार मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला. इतने बड़े अंतर से आगे होना उनके इस रिकॉर्ड को खास बनाता है.
ये भी पढ़ें: फैंस का टूटा दिल! MS Dhoni नहीं खेलेंगे IPL 2027, चेन्नई सुपर किंग्स ने बनाया टीम का मेंटॉर
MS Dhoni के 5 ऐसे धाकड़ रिकॉर्ड, जिनका अगले कई सालों तक भी टूटना है नामुमकिन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,