राहुल अमेरिका में बोले- भारत आर्थिक संकट की कगार पर:बेरोजगारी और एजुकेशन सिस्टम भी बड़ी समस्या; युवा अपना भविष्य नहीं देख पा रहे- INA NEWS

राहुल गांधी ने कहा है कि भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है। इसके पीछे बड़े पैमाने पर बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी खामियां हैं। युवाओं में बढ़ती निराशा की मुख्य वजह यह है कि उन्हें अपना भविष्य नजर नहीं आता। राहुल गांधी ने यह बात न्यूयॉर्क में कोलंबिया यूनिवर्सिटी में छात्रों और फैकल्टी के सामने कही। राहुल अमेरिका के दो दिन के दौरे पर हैं। वे आज यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो का दौरा भी करने वाले हैं। अमेरिका दौरे पर राहुल की 2 तस्वीरें… राहुल की बातचीत की 5 बड़ी बातें, पीढ़ियों के बीच फासला बढ़ा SIR पर खर्च को लेकर सवाल: राहुल ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को सामान्य अभियान से बिल्कुल अलग बताया। उन्होंने कहा, ‘इस अभियान में जितना पैसा खर्च किया गया, वह अनुमान से 20, 30, 40 या 50 गुना तक ज्यादा था। इतना पैसा कहां से आया। इस अभियान में खर्च की गई रकम को लेकर कई सवाल हैं, जिनका जवाब मिलना चाहिए।’ वोटों के अंतर को बताया असंभव: राहुल ने चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा, ‘अचानक 5 लाख वोटों का मार्जिन मिल जाना संभव नहीं है। चुनावी नतीजों और वोटों के आंकड़ों को लेकर हमारी पार्टी (कांग्रेस) के पास कई सवाल हैं। हमारे पास चुनावी धांधली के कई सबूत हैं। इन्हें सामने लाने के लिए हम काम कर रहे हैं।’ चुनावी व्यवस्था में सुधार को बताया जरूरी: राहुल ने कहा, ‘हमारा मकसद देश की चुनावी व्यवस्था को फिर से दुरुस्त करना है। चुनावी व्यवस्था को ठीक किए बिना कुछ नहीं हो सकता। निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद हैं और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना जरूरी है।’ युवाओं को अपना भविष्य नहीं दिख रहा: राहुल ने कहा, ‘युवाओं में मौजूदा हालात को लेकर निराशा है। इनमें एक वर्ग मध्यमवर्गीय परिवारों से आता है और उसने औपचारिक शिक्षा हासिल की है। हम इस पर अध्ययन कर रहे हैं और इसे समझने की कोशिश कर रहे हैं। इसकी सबसे अहम वजह यह है कि उन्हें अपना भविष्य नजर नहीं आता।’ युवा और माता-पिता के बीच फासला बढ़ा: राहुल ने कहा, ‘करियर को लेकर युवाओं और उनके माता-पिता के बीच दूरी बढ़ रही है। युवा पिछली पीढ़ी की सलाह और उसके अनुभवों पर सवाल उठा रहे हैं। वे अपने माता-पिता से यह कह रहे हैं- आप सफल नहीं थे। आप हमें वह करने के लिए नहीं कह सकते, जो आपने किया, क्योंकि आज के समय में वह फॉर्मूला काम नहीं करता।’ ———————- ये खबर भी पढ़ें…. राहुल गांधी गर्लफ्रेंड को कैंब्रिज के रेस्टॉरेंट ले गए थे: देखना चाहते थे पेरेंट्स कहां मिले; जब पूछा- अब ‘वो’ किधर है, तो बोले- दोस्त है राहुल गांधी ने सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ के लॉन्चिंग इवेंट के दौरान पहली बार अपनी गर्लफ्रेंड का जिक्र किया। हालांकि जब उनसे पूछा गयाा कि अब वो गर्लफ्रेंड किधर है, तो राहुल ने मुस्कुराते हुए कहा- अब वह दोस्त हैं। इवेंट के बाद X पर एक पोस्ट में राहुल ने यह भी बताया कि इस दौरान अचानक बचपन से अब तक की कई यादें ताजा हो गईं। पढ़ें पूरी खबर…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button