Sport : IPL 2027: हेड-स्टार्क से लेकर बोल्ट तक…टीमों ने इन 10 करोड़पति मैच-विनर्स प्लेयर्स को किया रिलीज, देखें हैरान करने वाली लिस्ट #INA

IPL 2027: आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है. इस बार टीमों ने अपने पर्स बैलेंस को बढ़ाने के लिए कई बड़े और महंगे मैच-विनर खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाकर सभी को हैरान कर दिया है. रिलीज किए गए बड़े खिलाड़ियों की लिस्ट में मथीशा पथिराना, ट्रेविस हेड, ट्रेंट बोल्ट और मिचेल स्टार्क जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं. अब ये सभी स्टार खिलाड़ी 16 दिसंबर को गोवा में होने वाली नीलामी में उतरेंगे.
इन बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर टीमों नें फैंस को चौंकाया
आईपीएल 2027 के लिए हुई इस रिटेंशन में सबसे चौंकाने वाला फैसला कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रीलंका के स्टार तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को रिलीज करके लिया है, जिनकी कीमत 18 करोड़ रुपये थी।. इसके बाद दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक ओपनर ट्रेविस हेड हैं, जिन्हें 14 करोड़ रुपये की भारी कीमत के बावजूद टीम ने रिलीज कर दिया है.
वहीं मुंबई इंडियंस ने 12.5 करोड़ रुपये वाले कीवी पेसर ट्रेंट बोल्ट और दिल्ली कैपिटल्स ने 11.75 करोड़ रुपये वाले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को बाहर कर दिया है. इनके अलावा राजस्थान रॉयल्स ने 11 करोड़ रुपये वाले कैरेबियाई फिनिशर शिमरोन हेटमायर को रिलीज कर दिया है.
Kolkata Knight Riders released 12 players on #IPLRetentions Day 🔻
Sri Lankan fast bowler Matheesha Pathirana, who was acquired for Rs. 18 crore in the 2026 auction, headlines the release list, along with the retired Ajinkya Rahane and New Zealand’s Rachin Ravindra.
— Sportstar (@sportstarweb) November 17, 2026
भारतीय गेंदबाजों पर भी गिरी गाज, ये 5 बड़े नाम भी हुए रिलीज
विदेशी दिग्गजों के साथ-साथ कई महंगे भारतीय और युवा खिलाड़ियों को भी उनकी फ्रेंचाइजियों ने रिलीज किया है. लखनऊ सुपर जायंट्स ने तेज गेंदबाज आवेश खान (9.75 करोड़ रुपये) और मुंबई इंडियंस ने अनुभवी तेज दीपक चाहर (9.25 करोड़ रुपये) को बाहर का रास्ता दिखाया है.
वहीं राजस्थान रॉयल्स ने तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे (6.5 करोड़ रुपये) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर जैकब बेथेल (2.6 करोड़ रुपये) को रिलीज किया है. इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.2 करोड़ रुपये वाले युवा खिलाड़ी प्रशांत वीर को रिलीज कर सभी को चौंकाया है.
Super Giants ke iss safar mein aap sab ka qissa hamesha khaas rahega 🫶 pic.twitter.com/7qvirvJF9n
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) November 17, 2026
ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर लग सकती है बड़ी बोली
इन 10 बड़े खिलाड़ियों के रिलीज होने से आगामी आईपीएल 2027 का मिनी ऑक्शन बेहद रोमांचक हो गया है. मथीशा पथिराना, ट्रेविस हेड, ट्रेंट बोल्ट, मिचेल स्टार्क और दीपक चाहर जैसे अनुभवी मैच-विनर्स को खरीदने के लिए नीलामी की मेज पर फ्रेंचाइजियों के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिल सकती है.
यह भी पढ़ें: MS Dhoni के संन्यास पर भारतीय क्रिकेटर्स का आया ऐसा रिएक्शन, CSK का मेंटॉर बनने पर इस तरह दी बधाई
IPL 2027: हेड-स्टार्क से लेकर बोल्ट तक…टीमों ने इन 10 करोड़पति मैच-विनर्स प्लेयर्स को किया रिलीज, देखें हैरान करने वाली लिस्ट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,