Sport : न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11, जानें किन प्लेयर्स को मिलेगा मौका और कौन होगा बाहर #INA

Team India playing 11 : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 19 से लेकर 23 नवंबर तक वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की शुरुआत भारत में रात 3:30 बजे से होने वाली है. वहीं टॉस 3 बजे होगा.इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 कैसी होगी. इसके बारे में भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस भी जानने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं. क्योंकि न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में टीम इंडिया को हरी घास वाली पिच मिलने की उम्मीद है, जहां पर बल्लेबाजों के लिए मुश्किल होगी और तेज गेंदबाजों को अधिक मदद मिलेगी. ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर किन खिलाड़ियों को मौका देंगे और किसे प्लेइंग-11 से बाहर करेंगे. आइए इसके बारे में विस्तार से जातने हैं.

आपको बता दें कि, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने पहले टेस्ट मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी प्लेइंग-11 के बारे में पुष्टि कर बड़ा संकेत दिया है. उन्होंने टीम में 4 तेज गेंदबाजों को खिलाने की बात कही थी. गिल ने कहा था कि, ‘हम पक्के तौर पर 4 तेज गेंदबाजों के साथ उतरेंगे. हम अभी भी बेस्ट कॉम्बिनेशंस के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन हम 4 तेज गेंदबाजों के साथ ही खेलेंगे. ये तय है’.

इन बल्लेबाजों को मिलेगा प्लेइंग-11 में मौका

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग-11 में बतौर सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल नजर आएंगे. नंबर तीन पर देवदत्त पडिकक्ल खेलेंगे. नंबर चार पर खुद कप्तान शुभमन गिल आएंगे. नंबर पर ऋषभ पंत आएंगे, जो विकेटकीपर बल्लेबाजी की टीम में भूमिका निभाएंगे.

इन 4 तेज गेंदबाजों को खिलाएंगे गिल

वहीं टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में 4 तेज गेंदबाज नजर आएंगे. इसमें सबसे पहला नाम अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का है. उनके बाद मोहम्मद सिराज को प्लेइंग-11 में मौका दिया जाएगा. वहीं आकाशदीप को भी मौका दिया जा सकता है, वो गेंद को मूव कराने में मदद पाते हैं. उनके अलावा टीम में प्रसिद्ध कृष्णा को भी शामिल किया जा सकता है, जिनके पास अतिरिक्त उछाल मौजूद हैं.

प्लेइंग-11 में इन 2 ऑलराउंडर्स को मिलेगा मौका

टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में स्पिन गेंदबाज को खिलाने के लिए माथापच्ची होगी. क्योंकि टीम में कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा के रूप में दो स्पिन गेंदबाज मौजूद हैं. ऐसे में जडेजा को मौका मिलेगा क्योंकि उनके पास बल्लेबाजी करने का भी हुनर है. वहीं टीम में बतौर तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को भी मौका दिया जा सकता है.

ये खिलाड़ी होंगे प्लेइंग-11 से बाहर

ऐसे में ध्रुव जुरेल, अंशुल कंबोज, साई सुदर्शन, वाशिंगटन सुंदर, और गुरनूर बराड़ को प्लेइंग-11 से बाहर बैठना पड़ सकता है. सुंदर भी एक ऑलराउंडर स्पिन का ऑप्शन हैं लेकिन जडेजा उन पर अनुभव के मामले में भारी पड़ेगी. 

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रविंद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज.  

टीम इंडिया का टेस्ट स्क्वाड 

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़

ये भी पढ़ें : Rajasthan Royals Retention List: राजस्थान रॉयल्स का चौंकाने वाला फैसला, अपने सबसे बड़े फिनिशर को ही कर दिया रिलीज

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11, जानें किन प्लेयर्स को मिलेगा मौका और कौन होगा बाहर





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button