Sports- भारतीय फुटबॉलर को किया गया नस्लीय इशारा?: फलस्तीन अंडर-17 टीम के खिलाड़ी की अभद्रता, भारत ने कैसे सिखाया सबक? -#INA

भारत और फलस्तीन के बीच एएफसी अंडर-17 एशियाई कप 2027 क्वालिफायर मुकाबले में फुटबॉल से ज्यादा विवादों की चर्चा रही। मैच के दौरान भारतीय कप्तान दलालमुआन गंगटे के खिलाफ फिलिस्तीनी खिलाड़ी पर नस्लीय इशारा करने का आरोप लगा। वहीं, एक अन्य खिलाड़ी को भारतीय फुटबॉलर के खिलाफ खतरनाक व्यवहार के लिए सीधे रेड कार्ड दिखाया गया। हालांकि, इन घटनाओं का असर भारतीय टीम के प्रदर्शन पर नहीं पड़ा। ब्लू कोल्ट्स ने शानदार खेल दिखाते हुए मुकाबला 4-1 से अपने नाम किया।