Sport : जो कोई नहीं कर पाया वो युजवेंद्र चहल ने कर दिखाया, बुमराह और अश्विन से पहले ये रिकॉर्ड अपने नाम कर डाला #INA

Yuzvendra Chahal : भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल अपनी शानदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम के लिए शानदार प्रदर्शन अपने समय पर किया है लेकिन अब वो इंडियन क्रिकेट टीम के लिए नहीं खेलते हैं पर घरेलू क्रिकेट में चहल लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने अब एक बार फिर से एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जो इससे पहले किसी भारतीय बॉलर के नाम दर्ज नहीं है. युजवेंद्र चहल ने वो कर दिया है, जो अब तक कोई नहीं कर पाया है.
युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास
आपको बता दें कि, चहल टी20 क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. उन्होंने यह कारनामा बुधवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी एलीट 2026 के ‘ग्रुप-बी’ मुकाबले में तमिलनाडु के खिलाफ मुकाबले के दौरान किया, जिसमें चहल ने 4 ओवरों में 16 रन देकर 3 विकेट निकाले. चहल के इस शानदार प्रदर्शन के दम पर हरियाणा ने 7 विकेट से मुकाबला जीतकर अपना खाता खोल लिया है.
❤️🧿 https://t.co/cI3534EmJh
— Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal) November 18, 2026
इन भारतीय बॉलर्स ने निकले आगे
भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार मौजूद हैं. वहीं इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर जसप्रीत बुमराह हैं. चौथे नंबर पर पीयूष चावला हैं. वहीं लिस्ट में पांचवें स्थान पर रविचंद्रन अश्विन हैं. इन सबको पीछे छोड़कर अब युजवेंद्र चहल आगे निकल गए हैं और नंबर-1 बन गए हैं.
1 – युजवेंद्र चहल : 346 विकेट
2 – भुवनेश्वर कुमार : 366 विकेट
3 – जसप्रीत बुमराह : 354 विकेट
4 – पीयूष चावला : 329 विकेट
5 – रविचंद्रन अश्विन : 323 विकेट
Yuzvendra Chahal in SMAT 2026:
– 3/27(4) vs Saurashtra.
– 3/16(4) vs Tamil Nadu.A terrific bowling performance with Back-.-back three wickets spell from the spin wizard Yuzvendra Chahal for Haryana in the Syed Mushtaq Ali Trophy. 👏🔥
Also congratulations . him on becoming… pic.twitter.com/nEC38ts9u8
— Saabir Zafar (@Saabir_Saabu01) November 18, 2026
कैसा रहा मैच का हाल
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मुकाबले में इंदौर के डेली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी तमिलनाडु 19.5 ओवरों में सिर्फ 124 रन पर सिमट गई. इसमें चहल का भी योगदान रहा था. युजवेंद्र चहल ने 4 ओवरों में 16 रन देकर 3 विकेट निकाले थे. वहीं निशांत संधू ने 22 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. इनके अलावा, कनिष्क चौहान और राहुल तेवतिया को 1-1 विकेट हाथ लगा था. त
तमिलनाडु के लिए महज 3 के स्कोर पर तुषार रहेजा (1) के रूप में शुरुआती झटका लगा, जिसके बाद बालासुब्रमण्यम सचिन (27) ने अमित सात्विक (38) के साथ दूसरे विकेट के लिए 51 रन, जबकि एन. जगदीशन (9) के साथ तीसरे विकेट के लिए 22 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 76 के स्कोर तक पहुंचाया. इनके अलावा, कप्तान साई किशोर ने 19 रन, जबकि शाहरुख खान ने 22 रन का योगदान टीम के खाते में दिया.
इसके जवाब में हरियाणा ने 16.1 ओवरों में जीत हासिल कर ली. टीम के लिए अर्श रंगा ने यशवर्धन दलाल के साथ पहले विकेट के लिए 35 रन की साझेदारी की. अर्श 18 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद यशवर्धन ने कप्तान अंकित कुमार के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 रन जोड़कर टीम को जीत की पटरी पर ला दिया. यशवर्धन दलाल 19 गेंदों में 4 चौकों के साथ 21 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद अंकित ने निशांत संधू के साथ तीसरे विकेट के लिए 58 रन जोड़कर टीम को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई. अंकित 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि निशांत 37 रन बनाकर नाबाद रहे.
ये भी पढ़ें : लड़खड़ाते न्यूजीलैंड की हेनरी निकोल्स ने बचाई लाज, अर्धशतक ठोककर टीम का स्कोर पहुंचा 100 के पार
जो कोई नहीं कर पाया वो युजवेंद्र चहल ने कर दिखाया, बुमराह और अश्विन से पहले ये रिकॉर्ड अपने नाम कर डाला
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,