UP News: कौन हैं IAS शक्ति दुबे? जिन्हें योगी सरकार ने बनाया मुरादाबाद का SDM… कभी छोड़ दी थी UPSC की तैयारी, फिर बनीं इंडिया टॉपर – INA
Moradabad News: उत्तर प्रदेश प्रशासनिक व्यवस्था में हुए ताजा बदलावों के बीच सिविल सेवा परीक्षा 2024 की ऑल इंडिया टॉपर रही IAS अधिकारी शक्ति दुबे को नई जिम्मेदारी मिली है. मुरादाबाद जनपद में किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2025 बैच की इस आईएएस अधिकारी को जिले की बिलारी तहसील में उप जिलाधिकारी (न्यायिक) के पद पर तैनात किया गया है. मुरादाबाद के जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा जनपद के सात उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में व्यापक बदलाव किया गया है.
इसी आदेश के तहत अब तक सहायक कलेक्टर के रूप में कार्यरत रहीं शक्ति दुबे को पदोन्नति और नई जिम्मेदारी देते हुए बिलारी तहसील का न्यायिक SDM नियुक्त किया गया है. इस कदम से स्थानीय प्रशासनिक और न्यायिक कार्यों में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है. 2025 बैच की आईएएस अधिकारी शक्ति दुबे को उनका गृह राज्य उत्तर प्रदेश कैडर के रूप में आवंटित हुआ है.
प्रयागराज से BHU तक का सफर: पारिवारिक पृष्ठभूमि और प्रेरणा
शक्ति दुबे मूल रूप से प्रयागराज की निवासी हैं और उनका परिवार नैनी क्षेत्र में रहता है. उनकी प्रारंभिक और स्कूली शिक्षा प्रयागराज के एसएमसी घूरपुर संस्थान से पूरी हुई. उनके पिता देवेंद्र दुबे उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता प्रेमा देवी गृहिणी हैं. तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी शक्ति ने बचपन से पिता को खाकी वर्दी में जनता की सेवा करते देखा, जिससे उन्हें प्रशासनिक सेवा में जाने की प्रेरणा मिली. काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में उच्च शिक्षा के दौरान उन्हें यह महसूस हुआ कि सिविल सेवाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है.
मेडिकल का विचार छोड़ बायोकेमिस्ट्री चुना, फिर 2018 से शुरू किया UPSC का सफर
उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बायोकेमिस्ट्री में बीएससी (B.Sc.) और बीएचयू से इसी विषय में एमएससी (M.Sc.) की पढ़ाई उत्कृष्ट अंकों के साथ पूरी की. स्कूली दिनों में उन्होंने पीसीबी (PCB) विषयों के साथ पढ़कर चिकित्सक बनने का सपना देखा था. मेडिकल प्रवेश परीक्षा की काउंसलिंग में उन्हें डेंटल (दंत चिकित्सा) की सीट मिली थी, लेकिन रुचि न होने के कारण उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र का विचार छोड़ दिया और बायोकेमिस्ट्री में उच्च शिक्षा चुनी.
ये भी पढ़ें: अररिया: तिलक समारोह से लौट रहे थे, 50 फीट नीचे नदी में गिरी स्कॉर्पियो गाड़ी, 6 की मौत
उन्होंने वर्ष 2018 से संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी शुरू की थी. शुरुआती दौर में कई संघर्षों और वर्षों की मेहनत के बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा 2024 में देश में पहला स्थान हासिल किया.
शक्ति दुबे ने BBC को बताया था- ‘2023 में जब कुछ नम्बर से मेरा UPSC क्लियर नहीं हुआ तो मेरे छोटे भाई आशुतोष ने कहा था तुम्हारे लिए भगवान ने रैंक वन बचाकर रखी है, तुम तैयारी करो. वो मेरा चौथा अटेम्प्ट था मैं बहुत निराश हो गयी थी. सोचा था कि 2024 का एग्जाम नहीं दूंगी. लेकिन भाई का कहा सच हो जाएगा इसका अंदाजा नहीं था.’
कौन हैं IAS शक्ति दुबे? जिन्हें योगी सरकार ने बनाया मुरादाबाद का SDM… कभी छोड़ दी थी UPSC की तैयारी, फिर बनीं इंडिया टॉपर
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,