खबर शहर , Agra News: ध्रुव तोमर के बल्ले से बरसे रन, बीसीएफ बना विजेता – INA

आगरा। बीसीएफ क्रिकेट ग्राउंड पर बुधवार को खेले गए मुकाबले में मेजबान टीम ने शिव क्रिकेट एकेडमी बॉयज को 85 रन से हरा दिया। जीत के नायक ध्रुव तोमर रहे, जिन्होंने 33 गेंदों पर 64 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने आठ चौके और तीन छक्के लगाए।


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीसीएफ क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 40 ओवर में सात विकेट पर 298 रन बनाए। ध्रुव तोमर के अलावा लक्ष्य सिंह ने 60 और युग यादव ने 52 रन की पारी खेली। माधव थापक ने 22 गेंदों पर नाबाद 37 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिव क्रिकेट एकेडमी बॉयज की टीम 213 रन पर सिमट गई। दीपक ने 62, भास्कर जादौन ने 30 रन बनाए। कप्तान शिव यादव ने नाबाद 22 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में युग यादव ने चार, माधव थापक ने तीन और आदर्श ठाकुर ने दो विकेट झटके।


Credit By Amar Ujala

Back to top button