भगवान श्री कृष्ण के रासलीला आयोजन को लेकर कस्बे में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…10 दिवसीय रासलीला का आयोजन आज से होगा शुभारंभ।

दुद्धी|क़स्बे मे आज 25 दिसम्बर से रासलीला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मथुरा वृंदावन के कलाकारों द्वारा 10 दिवसीय रासलीला का आयोजन किया जा रहा है, माँ भारती जनसेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजन किया जा रहा है, इस कार्यक्रम में लोग ने बढ़ चढ़कर भाग ले रहे है |

रासलीला के आयोजन से पूर्व बुधवार की दोपहर भगवान श्री कृष्ण राधा की भव्य सुंदर मनमोहक झांकी रथ पर सवार होकर पूरे कस्बे में शोभायात्रा निकाली गयी |नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन व समाजसेवी श्रवण गोंड ने राधा कृष्ण की विधिवत पूजा अर्चना करते हुए शोभायात्रा प्रारंभ किया, यात्रा माँ काली मंदिर से होते हुए स्वीपर बस्ती तक पहुँची फिर वहां से वापस होते हुए तहसील परिसर में शोभा यात्रा समाप्त हुई |

शोभायात्रा में श्री राधा कृष्ण की झांकी आकर्षक के केंद्र बना रहा ,श्रद्धालु श्री कृष्ण और राधे-राधे के जयकारे लगाते हुए पूरे रास्ते चलें| आज 25 दिसंबर से शाम 6:00 बजे से प्रारंभ होगी, मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल कुमार हलुआई , उपाध्यक्ष आलोक अग्रहरि , नरेश प्रसाद गुप्ता , कोषाध्यक्ष अजित कुमार , महामंत्री कृपाशंकर गुड्डू ,पवन सिंह , मंत्री अरुण तिवारी , अनुरोध भोजवाल , विधि सलाहकार राकेश श्रीवास्तव , संगठन मंत्री अखिलेश अग्रहरि , विकास मद्देशिया , अविनाश वाह वाह,संदीप गुप्ता ,दिलीप पांडेय ,सुमित सोनी , प्रेम नारायण मोनू , दीपक शाह के साथ भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहें|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button