UP News: बांदा में मौत बनकर दौड़ा ट्रक! साइकिल सवार को कुचलने के बाद ई-रिक्शा पर पलटा, 6 की मौत – INA

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं. बिसण्ड़ा थाना क्षेत्र में बिसण्ड़ा-ओरन रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने पहले एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद भागने की कोशिश में ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया और कुछ दूरी पर जाकर ट्रक एक ई-रिक्शा पर पलट गया. इस भीषण हादसे में कुल छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है.

साइकिल सवार की मौके पर मौत

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को बिसण्ड़ा-ओरन रोड पर एक ट्रक ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से भागने लगा.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार में भागते समय चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा. कुछ दूरी पर जाकर ट्रक सड़क किनारे चल रहे एक ई-रिक्शा पर पलट गया. ई-रिक्शा में कई यात्री सवार थे. हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

इलाज के दौरान 2 और घायलों ने तोड़ा दम

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. इलाज के दौरान दो अन्य घायलों की भी मौत हो गई. इस तरह हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है. वहीं चार अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है, जिनकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. जिलाधिकारी अमित आसेरी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे पर दुख जताया. प्रशासन की ओर से घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रक चालक की तलाश में कार्रवाई तेज कर दी गई है.

आलोक निगम
आलोक निगम

मैं आलोक निगम वर्ष 1988 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. मैंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक पंजाब केसरी (दिल्ली संस्करण) में बांदा के जिला संवाददाता के रूप में की और कई वर्षों तक उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार रहा. वर्ष 2011 में मैं News18 India (पूर्व IBN7) से जुड़ा, जहां मैंने तत्कालीन मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी पर चर्चित खोजी रिपोर्ट प्रसारित की, जिसने प्रदेश की राजनीति में व्यापक चर्चा पैदा की. वर्ष 2018 तक मैं मान्यता प्राप्त पत्रकार के रूप में सक्रिय रहा. वर्तमान में TV9 भारतवर्ष में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं और बुंदेलखंड सहित विभिन्न जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर प्रभावशाली पत्रकारिता कर रहा हूं.

Read More

google button

बांदा में मौत बनकर दौड़ा ट्रक! साइकिल सवार को कुचलने के बाद ई-रिक्शा पर पलटा, 6 की मौत


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button