होटल अग्निकांड पर AAP ने सरकार को घेरा:सीएम और मेयर से इस्तीफे की मांग, अंकुश नारंग बोले- भ्रष्टाचार की कीमत चुका रहे दिल्लीवासी- INA NEWS

नई दिल्ली। मालवीय नगर होटल अग्निकांड में 21 लोगों की मौत और साकेत में बिल्डिंग गिरने की घटना पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार को घेरा है। एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने इसे भाजपा की चार इंजन वाली सरकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार का नतीजा बताते हुए सीएम रेखा गुप्ता और मेयर प्रवेश वाही से तत्काल इस्तीफे की मांग की है। मीडिया से बातचीत के दौरान अंकुश नारंग ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने समय रहते चेतावनियों को नजरअंदाज किया। उन्होंने कहा, अगर गोवा अग्निकांड के बाद भाजपा सरकार ने चेताया होता और फायर सेफ्टी ऑडिट किया होता, तो ये जानलेवा हादसे रोके जा सकते थे। नारंग बोले- देश की छवि पर गहरा असर पड़ा कहा कि, भाजपा के चुनिंदा नेताओं और अधिकारियों के भ्रष्टाचार के चलते दिल्ली में कहीं इमारतें गिर रही हैं, तो कहीं लोग आग में झुलस रहे हैं। नारंग ने इस घटना को अत्यंत शर्मनाक बताते हुए कहा कि 21 मृतकों में से 18 विदेशी नागरिक थे, जिससे देश की छवि पर भी गहरा असर पड़ा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, लोगों की मौत की कीमत पर अपनी जेब भरने वाले भाजपाइयों को अब शर्म आनी चाहिए। सत्ता में बैठे लोगों में यदि थोड़ी भी नैतिकता बची है, तो उन्हें तुरंत अपना पद छोड़ देना चाहिए।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |