चुनाव आयोग की भूमिका पर आप का सवाल:अनुराग ढांडा बोले– सुप्रीम कोर्ट ने वो कहा जिसे आयोग सुनना नहीं चाहता था- INA NEWS

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जो टिप्पणी की है, वह वही सच्चाई है जिसे चुनाव आयोग सुनना ही नहीं चाहता था। इसका मतलब है कि आयोग अब तक जनता के अधिकारों की अनदेखी करता रहा है। अनुराग ढांडा ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था का दायित्व निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराना है, लेकिन इसकी कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह संस्था अपनी संवैधानिक ज़िम्मेदारी छोड़कर भाजपा के पक्ष में खड़ी दिखाई देती है। AAP नेता ने कहा कि जनता को न्याय दिलाने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है कि चुनाव आयोग अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी से करे और किसी भी राजनीतिक दल के दबाव में न आए।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button